---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 12, 2022

बीमित कृषकों को किया चेक एवं प्रमाण पत्रों का वितरण


शिवपुरी- 
जिले के 57 हजार 881 किसानों के खातों में लगभग 40.56 करोड रूपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए पहुँचाई गई है तथा खरीफ वर्ष 2019 में जिले में 7851 कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत 5.05 करो? से लाभांवित किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड शिवपुरी एवं कोलारस के विभिन्न बीमित कृषकों को चेक का वितरण किया गया। जिसमें ग्राम सिंहनिवास निवासी महेन्द्र रावत को 1 लाख 37 हजार 517 रूपए, ग्राम ठर्रा निवासी अरूण कुमार वर्मा को 1 लाख 63 हजार 500, ग्राम सकलपुर निवासी अनूप सिंह को 1 लाख 37 हजार 31 रूपए, ग्राम कपराना निवासी गोविंदराम धाकड को 1 लाख 49 हजार 898 रूपए, ग्राम पिपरसमा निवासी अवधेश कुमार वर्मा को 1 लाख 37 हजार 174 रूपए, ग्राम लालग? निवासी बहादुर सिंह रावत को 1 लाख 36 हजार 800 रूपए, ग्राम लालग? निवासी भागीरथ रावत को 1 लाख 32 हजार 540 रूपए, ग्राम बरोदी निवासी गुरमेज सिंह को 1 लाख 37 हजार 891 रूपए, ग्राम बांसखेडा निवासी सुनील यादव को 1 लाख 52 हजार 834 रूपए, ग्राम रसेरा निवासी गोपाल सिंह को 1 लाख 41 हजार 730 रूपए का चेक का वितरण किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड कोलारस के ग्राम रांची निवासी हरज्ञान सिंह धाक? को 1 लाख 27 हजार 466 रूपए, ग्राम वेहटा निवासी उदयभान सिंह जाट को 1 लाख 27 हजार 324 रूपए तथा ग्राम टीलाकलां निवासी धर्मेन्द्र सिंह चौहान को 1 लाख 79 हजार 596 रूपए का चेक एवं प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।

No comments: