---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, February 24, 2022

शिवपुरी की प्रियंका मिश्रा बनी महिला उत्पीडऩ निवारण प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष



शिवपुरी-
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा महिला उत्पीडऩ को लेकर बनाए गए महिला उत्पीडऩ प्रकोष्ठ शिवपुर जिला अध्यक्ष के रूप में सुश्री प्रियंका मिश्रा का मनोनयन किया गया है। यह मनोनयन महिला उत्पीडऩ वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका किरार के द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा व पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक के पी सिंह कक्काजू के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा व महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन की अनुशंसा पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 

इस पर सुश्री प्रियंका मिश्रा ने समस्त प्रदेश कांग्रेस व महिला उत्पीडऩ प्रकोष्ठ को भरोसा दिलाया है कि शिवपुरी जिले में महिला अत्याचार को लेकर वह कांग्रेस पार्टी के बैनर तले महिलाओं को सशक्त बनाएंगे और उन पर होने वाले अत्याचारों को रोकेंगी और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई भी उनके साथ मिलकर लड़ेगी साथी अपने मनोनयन के प्रति महिला उत्पीडऩ प्रकोष्ठ सहित समस्त कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान सुश्री प्रियंका मिश्रा के महिला उत्पीडऩ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं। 

इस अवसर पर अपने मनोनयन पश्चात शुश्री प्रियंका मिश्रा अपने साथ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शुश्री इंदु जैन के साथ एबी रोड़ स्थित गांधी सेवाश्रम परिसर पहुँची जहाँ उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा एवं वरिष्ठ द्वारा आशीर्वाद प्रदान कर लड़की हूँ लड़ सकती हूं का नारा गुंजायमान किया। 

यहां प्रियंका मिश्रा का स्वागत उपस्थित कांग्रेसजनों के द्वारा भी पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर किया गया जिसमे पूर्व विधायक गणेश गौतम, पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, प्रदेश सचिव रामकुमार यादव,प्रदेश सचिव भरत रावत , जिला उपाध्यक्ष वासित अली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, राजेन्द्र गुर्जर, संजय चतुर्वेदी, वरिष्ठ कॉंग्रेस अभय सिंह चौहान, सीबी राय, चंद्रकांत मामा,शहर अध्यक्ष,ज्योति धाकड़,  राजकुमारी खान,जिला सचिव राजकुमारी शर्मा, राजकुमारी जाटव, उपाध्यक्ष शिल्पी राठौर, पुष्पा बैस, रुपाली खंडेलवाल जिलाध्यक्ष शामिल रहे।

No comments: