---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, February 24, 2022

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मनाया गया अमृत महोत्सव


शिवपुरी
-स्वतंत्रता अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा वीरांगनाओं की चित्र प्रदर्शनी सेविका बहनों द्वारा बनाई गई तथा वीरांगनाओं के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा की गई। इसी क्रम में सेविका बहनों द्वारा विभिन्न वीरांगनाओं के चित्र की सुंदर रचना, चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत की गई तथा देशभक्ति के गीतों पर श्रंखला बद्ध रूप से गीत वंदना प्रस्तुत की गई। 

कार्यक्रम की प्रस्तावना श्रीमती सुरेखा बक्शी द्वारा रखी गई, गीत प्रस्तुति आकांक्षा गौर, निष्ठा भसीन, ज्योति मजेजी द्वारा दी गई। जिला कार्यवाहिका श्रीमती स्नेह दीप सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 45 बहने उपस्थित रही और बौद्धिक प्रमुख श्रीमती संगम अग्रवाल द्वारा धार्मिक सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रयास विषय पर वक्तव्य रखा गया। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की डॉ अल्पना सिंह, अंजू भसीन, वंदना राठौर, मितुषा सेन के साथ-साथ श्रीमती वंदना शिवहरे के द्वारा वीरांगनाओं के जीवन चरित्र चित्रण पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी अवनी राहुरीकर, सपना प्रजापति, जया, रानी, सोनिया ओझा, राजू जाटव, कृष्णी सिंगल, प्रियंका चौधरी, मनीषा, जूली, वर्षा आदि द्वारा बनाई गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती स्नेह दीप सिंघल द्वारा किया गया।

No comments: