---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 11, 2022

बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर पार्षद ने लिखा पत्र, बताई जन समस्या की व्यथा


मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम, प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह, कलेक्टर-विधायक से ध्यानाकर्षण की मांग

शिवपुरी- शिवपुरी जिले का स्वास्थ्य केन्द्र बदरवास इन दिनों कोरोना संक्रमण जैसे विकराल हालातों के बाबजूद भी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है, यहां बदरवास जनपद की 239 ग्राम पंचायतों के 2 लाख 17 हजार रहवासी अपनी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्य केन्द्र पर आते है लेकिन उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं के बगैर ही अपने जीवन से जूझना पड़ रहा है इसलिए आवश्यक है कि बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर माननीय मंत्रीगण एवं स्थानीय विधायक व जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर इस ओर ध्यानाकर्षण करें ताकि क्षेत्रवासियों को समय पर उचित उपचार मिल सके। 

यह मांग और ध्यानाकर्षण को लेकर पत्र व्यवहार किया नगर परिषद बदरवास की वार्ड क्रं.5 की पार्षद श्रीमती रश्मि राजेन्द्र ग्वाल ने जिन्होंने बदरवास स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के ध्यानाकर्षण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र शासन के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ.प्रभुराम चौधरी, प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी व जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को पत्र व्यवहार कर बदरवास क्षेत्र के नागरिकों की इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है 

और स्वास्थ्य संबंधी समस्याऐं के उचित निराकरण की मांग की है ताकि आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का उचित लाभ प्राप्त हो सके और वह दुर्घटना हो अथवा अन्य बीमारी से संबंधित समस्या का उपचार कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके।

इसके अलावा इस गंभीर समस्या को लेकर पार्षद रश्मि राजेन्द्र ग्वाल के द्वारा 181 पर शिकायत भी दर्ज कराई गई है साथ ही चेतावनी दी है कि जनहित की इस गंभीर समस्या बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन व आन्दोलन करने को बाध्य होगें।

08 चिकित्सक पद मंजूर लेकिन 03 ही चिकित्सक है पदस्थ
पत्र व्यवहार में पार्षद श्रीमती रश्मि मनोज ग्वाल ने बताया कि बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर जहां आए दिन कई बार सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को उपचार हेतु जब बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र लाया जाता है तो यहां चिकित्सकों व संबंधित चिकित्सकीय उपकरणों की कमी के चलते मरीज व घायल को गंभीर अवस्था में ही गुना अथवा जिला मुख्यालय शिवपुरी रैफर करना पड़ता है, ऐसे में यहां बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र के लिए चिकित्सकीय सेवाओं हेतु 8 चिकित्सकों के पद स्वीकृत है जिसमें से सिर्फ 03 डॉक्टर बीएमओ सहित ही यहां पदस्थ है जबकि यहां शिशु रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक, एनेस्थिसिया, सर्जन व पैथोलॉजी चिकित्सक के पद स्वीकृत है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के द्वारा एक्स रे-मशीन कराई उपलब्ध लेकिन अभी तक नहीं हो सकी प्रारंभ
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पत्र व्यवहार कर पार्षद श्रीमती रश्मि मनोज ग्वाल ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा डेढ़ वर्ष पूर्व उस जन सुविधा का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदरवास के लिए 42 लाख रूपये की लागत से एक्स-रे मशीन को यहां स्वास्थ्य केन्द्र में लगवाया था लेकिन इस जनसुविधा को भी अस्पताल प्रबंधन अब तक प्रारंभ नहीं करा सका है जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए या तो उन्हें निजी अस्पताल की ओर जेब खर्च कर रूख करना पड़ता है तो वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय तक आने-जाने की भी समस्या से जूझना पड़ता है। 

हीं एक एम्बुलेंस जो बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र को दी गई थी वह भी लंबे समय से जिला चिकित्सालय में अटैच है। इन हालातों में बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य सुविधाऐं बढ़ाए जाने की सख्त आवश्यकता है इसे लेकर पार्षद श्रीमती रश्मि मनोज ग्वाल के द्वारा यह पत्र व्यवहार किया गया है ताकि जन सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो सके और चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ बदरवास क्षेत्रवासियों को मिल सके।

No comments: