शिवपुरी- खेलों को लेकर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया लगाकार कार्य कर रही है यह वजह है कि खेलों इंडिया और हॉकी फीडर सेंटर जैसी सुविधाऐं देकर खिलाडिय़ों के विकास को भी नई पहचान दी जा रही है। इसी के तहत हॉकी फीडर सेंटर की कोच श्रीमती गीता लखेरा के द्वारा खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशानुसार कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के मार्गदर्शन में लगातार हॉकी के खिलाडिय़ों को खेल की बारीकी सिखाकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके चलते माह सितम्बर 2021 में प्रतिभा चयन के माध्यम से चयन ट्रायल रखा गया, जिसमें संभाग स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल हेतु जिले की 04 बालिकाओं का विशेष प्रशिक्षण शिविर ग्वालियर में आयोजित किया गया था।
देश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी बनेगी शिवपुरी में : खेल विभाग के एडीजे रवि कुमार
देश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी बनाई जा रही है जिसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्टेडियम में में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में खेल विभाग के एडीजे रवि कुमार गुप्ता भी मौजूद थे। रवि कुमार ने बताया कि महिला क्रिकेट अकादमी के कोच अरूणसिंह रहेंगे। अगर सब कुछ सही रहा तो मार्च के अंत तक सभी तैयारियां पूर्ण कर अप्रैल से अकेदमी की शुरूआत कर दी जाएगी। बैठक में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गांव स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने की बात कही और कहा कि खिलाडीय़ों को खेल से जुड़ी हुई जिस वस्तु की आवश्यकता है उसे उपलब्ध कराया जाए।
No comments:
Post a Comment