---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 5, 2026

नरवर नगर परिषद अध्यक्ष पति कर रहे हैं अवैध मूंगफली मिल का संचालन, वार्ड पार्षद ने की शिकायत


अवैध रूप से नगरीय क्षेत्र में मिल संचालित करने से अस्थमा बीमारी का शिकार हो रहे वार्डवासी

शिवपुरी- जब सैंया भए कोतवाल तो फिर डार काहे का...कुछ इसी तरह की कहावत इन दिनों जिले के नरवर नगर परिषद में चरितार्थ होती हुई नजर आ रही है, यहां नगर परिषद नरवर के अंतर्गत वार्ड क्रं.13 में लंबे समय से वर्तमा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पदमा माहेश्वरी के पति संदीप माहेश्वर अवैध रूप से मूंगफली मिल का संचालन कर रहे है जब कई बार वार्डवासियों ने इस मिल के संचालन को लेकर शिकायत की तो उन्हें डराया-धमकाया और भय दिखाकर शिकायतें वापस करा ली गई, लेकिन अब वर्तमान परिवेश में नगर परिषद नरवर की वार्ड क्रं.10 की पार्षद श्रीमती मनीषा मानवेन्द्र सिंह सोलंकी निवासी वार्ड क्रं.10, दीनदयाल नगर, नरवर जिला शिवपुरी ने तहसीलदार नरवर एवं सीएमओ नगर परिषद नरवर को शिकायत करते हुए नप अध्यक्ष पति की मूंगफली मिल को लेकर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

वार्ड क्रं.10 की पार्षद श्रीमती मनीषा मानवेन्द्र सिंह सोलंकी ने अपने शिकायती पत्र में बताया है कि वार्ड क्रं.10 की पार्षद होने के नाते नगर की व्याप्त अत्यंत गंभीर जनहित की समस्या से अवगत कराया जिसमें बताया कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर वार्ड क्रं.13 में मूंगफली मिलें अवैध रूप से संचालित की जा रही है जिसमें प्रमुख एवं बड़ी मिल वार्ड क्रं.13 में ही स्थित है, जिसका संचालन नगर परिषद नरवर की अध्यक्ष श्रीमती पदमा माहेश्वरी के पति संदीप माहेश्वरी के द्वारा किया जा रहा है, उक्त मिल के संबंध में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि यह मिल अवैध भूमि पर संचालित हो रही है एवं निर्धारित स्वीकृत सीमा से अधिक क्षेत्र में संचालित है। 

साथ ही पार्षद श्रीमती मनीष सोलंकी ने अपनी शिकायत में बताया कि यदि कोई व्यक्ति उक्त मिल या अन्य मिलों के विरूद्ध शिकायत करने का प्रयास करता है तो उस पर अध्यक्ष पति के द्वारा दबाब बनाया जाता है, धमकाया और डराया जाता है और गुण्डागर्दी के माध्यम से संबंधित शिकायतकर्ता की शिकायत तक वापस करा ली जाती है, लेकिन अब यह बर्दाश्त योग्य नहीं है, वर्तमान हालातों में नगर परिषद अध्यक्ष पति संदीप माहेश्वर के द्वारा संचालित मूंगफली मिल को लेकर मामले की जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित मिल को ना केवल बंद किया जाए बल्कि अवैध रूप से आवासीय क्षेत्र में शासकीय भूमि पर मूंगफल संचालन को लेकर कठोर कार्यवाही भी की जावे, क्योंकि इस तरह आवासीय क्षेंत्र में मिल संचालन से ना केवल आसपास के क्षेत्र में मिल से निकलने वाले धुऐं, धूल और प्रदूषण से वार्डवासी भी इसका शिकार हो रहे है और अकारण ही अस्थमा जैसी बीमारी का शिकार होने का हर समय खतरा बना रहता है।

 इसके साथ ही पार्षद श्रीमती मनीषा मानवेन्द्र सिंह सोलंकी ने जनहित में इन मूंगफली मिल के संचालन को लेकर मांग भी रखी जिसमें वार्ड क्रं.13 स्थित उक्त मिल सहित नगर की सभी मूंगफली मिलों का तत्काल निरीक्षण किया जावे, अवैध भूमि पर संचालित एवं बिना अनुमति चल रही मिलों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जावे, स्वीकृत क्षेत्र से अधिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर विधि सम्मत कार्यवाही एवं शिकायतकर्ताओं पर दबाब, धमकी की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जावे,साथ ही जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घनी आबादी एवं स्कूलों के समीप संचालित मिलों को औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित कराया जावे।

No comments: