---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 5, 2026

वार्ड क्रं.28 में शासकीय बोर में मोटर लगाने को लेकर वार्डवासियों ने जताई आपत्ति


शिवपुरी-
इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते अनेकों जगह पेयजल समस्या भी विकराल हो गई है। यही कारण है कि वार्ड क्रं.28 इंदिरा नगर के रहवासियों के लिए भी इन दिनों पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि वार्ड के ही एक व्यक्ति के द्वारा बोर में सीधे मोटर कनेक्शन कर लेने और दूसरे लोगों को पाईप लाईन डालने के कारण यह हालात बने है जब वार्डवासी कुछ कहते है तो संबंधित महिला व उसका पति वार्डवासियों से ही वाद-विवाद पर उतारू हो जाते है।

मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टे्रट पहुंचकर कलेक्टर को अपनी आपबीती बताते हुए स्थानीय वार्ड क्रं.28 इंदिरा नगर के रहवासीगण सोमवती आर्य, ललित, मस्तराम सेन, विशाल पाठक, कृष्णा, नीतू गुप्ता, सुनीता शर्मा आदि ने बताया कि वह वार्ड कं्र.28 इंदिरा नगर के रहवासी है और इस दिनों वार्ड में लगा शासकीय बोर से वह प्रतिदिन पीने व अन्य जरूरी कार्य के लिए पानी सप्लाई होता है लेकिन इस शासकीय बोर में जबरन न्याय विभाग में कार्यरत लिपिक राम गौड़ के द्वारा अपने मकान में मोटर पंप से डायरेक्टर पाईप कनेक्शन जोड़ लिया है और यदि अन्य लोग पाईप लाईन डालकर पानी लेना चाहते तो राम गौड़ और उनकी पत्नि सभी सेे विवाद करने लगते है जिससे सभी कॉलोनीवासियों के लिए पेयजल संकट आ खड़ा हुआ है जब वार्डवासी संबंधित लिपिक से कनेक्शन हटाकर सभी के लिए पेयजल उपलब्ध हो, इस तरह की समझाईश देते है तो लिपित राम गौड़ व उसकी पत्नि वार्डवासियेां के साथ अभद्रता करते है और अपशब्द बोलकर वाद-विवाद करते है और कहा जाता है कि उक्त बोर तो निजी लगवाया हुआ बोर है जबकि सभी वार्डवासी जानते है कि यह वार्ड शासकीय है। इस संबंध में वार्डवासियों ने नपा सीएमओ को लिखित शिकायत कर उक्त बोर की जांच कराते हुए संबंधित के विरूद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है।

No comments: