कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के 70 प्रतिशत मेधावी विद्यार्थी होंगें सम्मानितशिवपुरी- पाल बघेल धनगर समाज द्वारा इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10वीं एवम 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शिवपुरी जिले के छात्र छात्राओं को 10 मई 2026 को नक्षत्र गार्डन शिवपुरी में आयोजित प्रतिभा सम्मान सामरोह में समान्नित किया जायगा।
कार्यक्रम संयोजक पाल समाज के प्रदेश अद्यक्ष एवम भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के जिला उपाध्यक्ष इंजी. गोपाल सिंह पाल ने बताया कि प्रतिभा सम्मान में पाल बघेल समाज की उन प्रतिभाओं को समान्नित किया जाएगा जिहोने वर्ष 2026 में 10वीं एवम 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किये हैं। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से नक्षत्र गार्डन शिवपुरी में रखा गया है। इंजी गोपाल पाल सभी चयनित प्रतिभाओं से 10 मई रविवार को निर्धारित समय पर कार्यक्रम में आने की अपील की है। कार्यक्रम में वर्ष 2025 एवं 2026 में शासकीय सेवा में नव चयनित पाल बघेल समाज के युवाओं को भी समान्नित किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment