नपा सीएमओ के निर्देशन में घोड़ा चौराहे से बस स्टैण्ड तक चलाया विशेष स्वच्छता अभियानशिवपुरी-शहर में बढ़ती गंदगी और अव्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश हैं कि शहर में स्वच्छता दिखनी चाहिए। निर्देशानुसार नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ के नेतृत्व में मंगलवार को प्रात: 7 बजे से घोड़ा चौराहा से पोहरी बस स्टैंड तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन के उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पॉलिथीन जब्त की गई। जिन दुकानदारों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के सामने गंदगी फैलाई जा रही थी, उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे कचरा डस्टबिन में डालें एवं नगर पालिका की सुबह-शाम चलने वाली कचरा गाडिय़ों में ही निस्तारित करें।
कचरा पात्र रखने के निर्देश
नगर पालिका टीम ने जूस सेंटर, चाय स्टॉल, पान दुकानों एवं होटल संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरा पात्र अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए। साथ ही पैदल मार्च निकालकर आमजन एवं व्यापारियों को जागरूक किया गया। स?क पर अव्यवस्था फैलाने वाले ठेला चालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे मुख्य मार्ग पर ठेले न लगाएं और निर्धारित स्थान पर ही संचालन करें।

स्वच्छता की अनदेखी करने वालों के खिलाफ हुई चालानी कार्यवाही
अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। एक गन्ना जूस सेंटर पर गंदगी पाए जाने पर रूपये 100 तथा एक फल विक्रेता के यहां डस्टबिन न होने पर रूपये 250 का चालान किया गया। साथ ही प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग न करने की सख्त समझाइश दी गई। नगर पालिका द्वारा पूर्व में चिन्हित मार्गों का पुन: निरीक्षण (फॉलोअप) भी किया गया, जिसमें कुछ स्थानों पर सुधार पाया गया, जबकि अन्य स्थानों पर पुन: चेतावनी देकर सुधार के निर्देश दिए गए।

सीएमओ ने व्यापारी, दुकानदारों व जूस सेंटरों को दिए निर्देश, कचरा गाड़ी में ही डालें कचरा
सभी व्यापारियों, दुकानदारों एवं जूस सेंटर संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि वे कचरा केवल नगर पालिका की कचरा गा?ियों में ही डालें। डस्टबिन का उपयोग न करने, प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग करने या स?क किनारे गंदगी फैलाने पर सख्त एवं भारी चालानी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिवपुरी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment