शिबपुरी। एक ओर यूं तो मध्यप्रदेश में आदिवासियों के लिए हजारो योजनाएं चलाई जा रही है और इन योजनाओं पर करोड़ो रूपये पानी की तरह बहाया भी जा रहा है बाबजूद इसके आज भी कई आदिवासी अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है उन्हें खाने और आने-जाने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ यही हालात जिला अस्पताल में मौजूद करीब दर्जन भर से अधिक आदिवासी परिवारों के साथ हुआ जिनकी वेदना यहां जिला चिकित्सालय में कार्यरत व प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राजीव पुरोहित ने देखी तो उन्हेांने मानवीयता दिखाते हुए इन आदिवासी परिजनों को ना केवल खाना खिलाया बल्कि स्वयं की ओर से वाहन व्यवस्था कर इन्हें अपने गतंव्य की ओर भी भिजवान में आर्थिक मदद मुहैया कराई।
बता दें कि जिला चिकित्सालय में 5/7 दिन पहले खोड़ के पास ग्राम बमेरा के 15 से 16 आदिवासी ट्रेक्टर पलटने से भर्ती थे, बीती शाम को इन लोगो की अस्पताल से छुट्टी हो गयी थी सोमवार रात से यह लोग भूखे प्यासे ही जिला चिकित्सालय परिसर में घूम रहे थे इन लोगो के पास घर जाने के लिए भी पैसे नही थे, यहां इन्होंने प्रयास किए लेकिन असफल हुए और संबंधित विभाग के जिम्मेदारों के पास जाने के बाद भी किसी ने इन आदिवासी परिवारों की कोई मदद नही की,
तभी इन लोगो की मुलाकात जिला अस्पताल में कार्यरत मध्यप्रदेश प्रगतिशील स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राजीब पुरोहित से हुई तो राजीब पुरोहित ने इन सभी आदिवासियों को अपनी ओर से खाना खिलाया और खोड़ बमेरा तक पहुँचने के लिए इन्हें आर्थिक मदद मुहैया कराकर इनके घर तक पहुंचाने तक की व्यस्था की, इस अनुकरणी सेवा कार्य के प्रति अपनी मुस्कान के जरिए इन आदिवासी परिवारों ने राजीब पुरोहित का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment