---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 1, 2022

युवा कायस्थ महासभा शिवपुरी की कार्यकारिणी घोषित


शिवपुरी-
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला युवा इकाई की घोषणा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दुष्यंत माथुर ने प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई मध्यभारत अजय श्रीवास्तव, प्रांतीय संगठन मंत्री नितिन सक्सेना एवं कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव की अनुसंशा एवं मार्गदर्शन में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। 

विगत दिवस शिवपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में युवा इकाई के जिला अध्यक्ष दुष्यंत माथुर ने जिला इकाई मे आदर्श श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप श्रीवास्तव, विवेक कुलश्रेष्ठ,एवं डॉ अक्षता श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष महामंत्री करण भटनागर संयुक्त मंत्री गौरव श्रीवास्तव एवं चिराग खरे को सचिव, अमित सक्सेना मीडिया प्रभारी ,वैभव श्रीवास्तव सह मेडिया प्रभारी सहित महिला सचिव रिया माथुर एवं सह सचिव अपूर्वा श्रीवास्तव को मनोनीत किया। 

पदग्रहण कार्यक्रम के इस अवसर पर सर्वप्रथम भोपाल से पधारे कायस्थ महासभा की युवा इकाई के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, प्रांतीय महामंत्री अनूप श्रीवास्तव, प्रांतीय सचिव अजितेश श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव एवम जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव एवं महिला अध्यक्ष यामिनी भटनागर ने भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इसके उपरांत कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुपेंद्र भटनागर, महामंत्री वीकेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, दिलीप माथुर, राकेश भटनागर, विवेक श्रीवास्तव ने नव नियुक्तकार्यकरिणी को शुभकामनाएं दी। अंत में आभार उद्बोधन प्रवक्ता उमाचरण श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। इसी क्रम में रामलखन धाकड़ शिक्षक गुरवाल बाले, अमित सोनी सहारा आई टी आई(संचालक), सचिन बंसल, देवेंद्र बाथम, रिंकेश माहौर, कुबेर सिंह, साहिब सिंह वर्मा, विनोद के द्वारा नव कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गई।

No comments: