झांकी व कलश यात्रा निकालकर जन-जन को दिया गया शिव संदेशशिवपुरी-महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुृमारीज ईश्वरी विश्वविद्यालय पोहरी की बैराढ़ शाख्खा के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वर्णिम युग की ओर कार्यक्रम को लेकर स्थानीय बैराढ़ में झांकी एवं कलश यात्रा निकालकर जन-जन को शिव सन्देश दिया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस यात्रा के दौरान सभी बैराढ़ नगर वासियों ने शिव परमात्मा की की पूजा अर्चना की, आश्रम संचालिका ब्रह्माकुमारी रानी बहन ने यात्रा के दौरान नारे लगाए जिसमे उन्होंने कहा की की जब छोड़ोगे पांच विकार-तब मिटेगा भ्रष्टाचार, जागो जागो पहचानो, धरा पर आये शिव परमात्मा, साथ ही इस यात्रा का शुभारम्भ वर्तमान बैराढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह चौहान. एवं ग्वालियर से आई हुई बहन सुमन खेमरिया, रिटायर जाखनोद से इस्पेक्टर नरहरी प्रसाद यादव, बैराढ़ से रमेश सिंघल, मोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता शिवपुरी से, शिक्षक जोश भाई, डॉक्टर भानू एवं समाज सेवी अजय धाकड़ आदि ने पूजा अर्चना करके किया।
इस यात्रा के दौरान जगह-जगह जूस एवं फल से स्वागत किया गया। यह यात्रा दिन 12:30 शाम 4 बजे तक चली। इस कार्यक्रम का समापन ब्रह्माकुमारी आश्रम पर पूजा अर्चना कर समापन किया गया।
No comments:
Post a Comment