---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 15, 2022

पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक : आगामी 28 मार्च को धरना प्रदर्शन रैली एवं ज्ञापन की रूपरेखा तैयार की

बैठक संपन्न


शिवपुरी-
केंद्रीय कर्मचारियों की भांति 31 प्रतिशत महंगाई राहत देने, आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य योजना का लाभ पेंशनर्स को देने, सातवें वेतनमान का 27 माह का बकाया एरियर का भुगतान करने सहित पूर्व से लंबित नों सुत्रीय मांग पत्र की मांगों का शीघ्र अति शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय निकाय द्वारा आगामी 28 मार्च को प्रात: काल 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जिला मुख्यालय पर धरना आयोजित कर रैली निकालते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देने संबंधी निर्देशों के पालन शिवपुरी जिले मे  सफलतापूर्वक करने की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य को लेकर आहूत की गई। बैठक गांधी मार्केट शिवपुरी स्थित पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यालय पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सायं काल 4:00 बजे से संपन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से 28 मार्च 2022 को व्यापक तैयारी के साथ अधिक से अधिक संख्या में पेंशनर्स को सम्मिलित कर जंगी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना द्वारा विस्तृत रूप से आंदोलन के बारे में प्रांतीय निकाय मैं कार्यरत  विभिन्न गुटों द्वारा घोषित की गई तिथियों की जानकारी देते हुए सर्वाधिक उपयुक्त तिथि तय करने का प्रस्ताव रखा गया  जिस पर चर्चा कर उपस्थित सभी   पेंशनर्स ने दिनांक 28 मार्च को  जिला मुख्यालय  शिवपुरी सहित जिले की सभी तहसीलों पर धरना आंदोलन आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया।

इसे व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने आदि की तैयारी हेतु एक समिति भी गठित करने की जावेगी जिसकी घोषणा होली के त्यौहार के पश्चात होगी। बैठक में हरिश्चंद्र भार्गव, केएन गौड़, डॉ एल डी गुप्ता, शंभू सिंह जाट, अनिल व्याघ्र, हरिदास माहौर, एमपी शर्मा, एमएम शर्मा, डॉ.ओ.पी.एस. रघुवंशी, आर.डी.शर्मा, सीएस पांडेय, एस एस पवार, श्रीमती कृष्णा चतुर्वेदी, आर.डी.एटरिया, एम.एस.करारे, सुरेन्द्र गौड़, अच्छे लाल लोधी, सी.बी.पांडे, प्रेम शंकर शर्मा, वीरेन्द्र रघुवंशी, भागीरथ रघुवंशी, रमेश शिवहरे, आर.पी.आर्य, ठाकुरलाल धानुक, ओम प्रकाश पांडे, ए.के.तिवारी, वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, ए.एस.दुबे , रमेश शाक्य, केआर भार्गव, एच डी मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, एम.के.त्रवेदी, घनश्याम बलोठिया आदि उपस्थित थे।

No comments: