शिवपुरी-मध्यप्रदेश शासन उर्दू अकादमी ने विगत दिवस शिवपुरी के शायर याकूब साबिर की पुस्तक को स्वीकृत कर उसका प्रकाशन कराया,याकूब साबिर की पुस्तक दस्तक का विमोचन विगत दिवस शिवपुरी जिले के वरिष्ठ साहित्यकारों ने किया।मध्यप्रदेश शासन की उर्दू अकादमी द्वारा शायरो को प्रोत्साहन देने हेतु प्रतिवर्ष कई जिलों से शायरो को छांट कर उनकी प्रथम कृति को प्रकाशित करने की योजना है,एक प्रदेश स्तरीय समिति इसके लिए बनाई जाती है वह शायरो को छांट कर उनकी पुस्तक प्रकाशित करने के लिए स्वीकृति देती है।
इस वर्ष उर्दू अकादमी के द्वारा शिवपुरी के शायर याकूब साबिर का चयन किया था व उनकी पुस्तक दस्तक को प्रकाशित किया,दस्तक का विमोचन शिवपुरी जिले के उपस्थित समस्त साहित्यकारों के बीच सरस्वती शिशु मंदिर में वरिष्ठ साहित्यकार पुरुषोत्तम गौतम,मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक के बी वर्मा,सतीश श्रीवास्तब करेरा, भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा, उर्दू अकादमी जिला समन्वयक सुकून शिवपुरी, साहित्य परिषद प्रान्त महामंत्री आशुतोष शर्मा, साहित्य परिषद जिलाध्यक्ष प्रदीप अवस्थी, गीतकार घनश्याम योगी, गोविंद अनुज, सुरेश दुबे, राम पंडित, सलीम बादल, आशीष पटेरिया, रामकृष्ण मोर्य ने किया। इस अवसर पर जयपाल जाट, विकास शुक्ल प्रचंड, घनश्याम शर्मा, मुकेश शर्मा बदरवास, हेमलता चौधरी, रिया माथुर, आशीष खटीक, जगतपाल दांगी, भूपेंद्र शर्मा शेरा, रानू भार्गव, शरद गोस्वामी, राकेश मिश्रा रंजन, महेश मधुर, दिव्या जैन, आस्था शर्मा, जिज्ञासा शर्मा ने याकूब साबिर को बधाइयां प्रदान की।
No comments:
Post a Comment