---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 2, 2022

ट्रांसपोर्ट कारोबारी को बरगलाकर कार से उड़ाया 5 लाख रूपये का बैग


कहा कार से आईल निकल रहा और कार मालिक ने बाहर झांका तो देखा बैग हुआ पार

शिवपुरी। शहर में पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महल कॉलोनी तिराहे पर बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक के द्वारा बातों में बरगलाकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी की गाड़ी में रखे 5 लाख रूपयों से भरा बैग पार कर दिया और लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से अज्ञात युवक की तलाश कर रही है साथ ही वह घटना  को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अज्ञात युवक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एबी रोड़ स्थित महल कॉलोनी तिराहे के सामने ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े राकेश गुप्ता निवासी नबाब साहब रोड़ अपने घर से 5 लाख रूपयों से का बैग लेकर अपनी कार क्रं.एम पी 33 सीएच 6511 से बाजार की ओर निकले थे, एक ओर जहां वह एक भुगतान किसी को देने फतेहपुर पहुंचे तो फिर वहां से लौटक महल कॉलोनी तिराहे स्थित अपने ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर पहुंचने ही वाले थे कि तभी उनकी कार के आगे आकर एक अज्ञात युवक ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी राकेश गुप्ता से कहा कि आपकी कार में से ऑईल  गिर रहा है इसे लेकर वह जैसे ही कार रोककर बाहर आए और कार का बोनट उठाकर देखने लगे कि तभी वह अज्ञात युवक कार में रखे 5 लाख रूपयों का बैग लेकर वहां से फरार हो गया। 

अपने साथ हुई इस लूट की घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी भौंचक्का रह गया और उसने उस युवक की आसपास काफी तलाश की लेकिन वह युवक नहीं मिला। इस तरह युवक की बातों में बरगलाकर अपने साथ हुई 5 लाख रूपये की लूट की घटना को लेकर तत्काल पुलिस थाना कोतवाली को सूचना दी गई। जिस पर मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली प्रभारी सुनील खेमरिया मौके पर पहुंचे और वहां स्थानीय लोगों से पूछताछ की व वहां लगे सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से भी इस लूट की घटना को लेकर जांच कर रहे है फिलहाल पुलिस को कोई क्लू नहीं मिले लेकिन पुलिस का प्रयास है कि वह शीघ्र ही ही अज्ञात युवक को पकड़ लेगी और इस घटना का पर्दाफाश शीघ्र किया जाएगा। पुलिस थाना कोतवाली ने अज्ञात युवक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

इनका कहना है-
 ट्रांसपोर्ट कारोबारी की कार में रखे 5 लाख रूपये एक अज्ञात युवक कार में से उठाकर ले गया है इस मामले को लेकर सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से हरेक एंगिल की जांच कर रहे है शीघ्र ही आरोपी युवक को पकड़ा जाकर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
सुनील खेमरिया
थाना प्रभारी, कोतवाली, शिवपुरी

No comments: