---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 2, 2022

अंकुर अभियान के तहत ग्राम धर्मपुरा आदर्श गौशाला में कलेक्टर-एसपी ने किया पौधरोपण

आईएमसी अध्यक्ष भूपेन्द्र रावत के द्वारा किया गया पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन


शिवपुरी
- मप्र शासन के द्वारा अधिक से अधिक पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अंकुर अभियान 1 से 5 मार्च तक चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश में योगदान को लेकर कार्यरत आईएमसी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत पड़ौरा वालों की ओर से अंकुर अभियान के तहत वृहद पौधरोपण को लेकर कोलारस क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा स्थित गौशाला परिसर में वृक्षारापेण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस आयोजन में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा सहभागिता निभाई गई और स्वयं कलेक्टर-एसपी के साथ आईएमसी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत के द्वारा यहां गौशाला परिसर में अपने सभी सहयोगियों के साथ पौधरोपण किया गया। यहां अंकुर अभियान के तहत आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम मं कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल , जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी के अतिरिक्त एसडीएम कोलारस बृजबिहारी श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रज्ञा शर्मा, इंजी. राजीव पाण्डे, जनपद पंचायत सीईओ ऑफिसर गुर्जर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे 

जिन्होंने ग्राम पंचायत धर्मपुरा की आदर्श गौशाला के प्रांगण में वृहद पौधरोपण करते हुए 200 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान यहां स्थानीय ग्रामीणजनों ने भी इस वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

No comments: