---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 2, 2022

नल-जल योजना से लाभान्वित होंगें कोलारस क्षेत्र के सैंकड़ों ग्राम : विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी


कोलारस क्षेत्र में 1096 करोड़ की लागत से होने वाली जन-जल योजना का किया गया लोकार्पण

शिवपुरी-कोलारस विधानसभा सहित अंचल शिवपुरी के नागरिकों को नल-जल योजना से लाभान्वित कराने का उद्देश्य यही है कि ग्राम-ग्राम नल-जल योजना का लाभ पहुंचे और यहां के सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को नल-जल योजना का लाभ दिलाकर उन्हें इस योजना से लाभान्वित कराना है अब इस नल-जल योजना से कोलारस और शिवपुरी के सैकड़ों ग्राम लाभान्वित होंगें। उक्त उद्गार व्यक्त किए कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने जो स्थानीय कोलारस क्षेत्र के ग्राम सेसई सड़क एवं ग्राम रामपुर में नल-जल योजना के लोकार्पण कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। 

इस अवसार पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग  के अधिकारीगण व स्थानीय ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। यहां विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने योजना के बारे में बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड शिवपुरी अंतर्गत कोलारस विधानसभा के ग्राम सेसई सड़क एवं ग्राम रामपुर में अब नल जल योजना का लाभ प्रदाय हो इसे लेकर इस योजना का लोकार्पण किया गया है, इसी प्रकार से अपने प्रयासों से कोलारस विधानसभा क्षेत्र में 40 नल-जल योजनाएं मध्यप्रदेश शासन से स्वीकृत कराई गई है, 

साथ ही इसके अतिरिक्त 1096 करोड़ की लागत की मड़ीखेड़ा आधारित नल-जल योजना भी मेरे द्वारा स्वीकृत कराई गई है जिससे कोलारस विधानसभा क्षेत्र के समस्त 363 ग्रामों में घर-घर नलों से पानी पहुंचेगा तो वहीं दूसरी ओर 478 ग्राम शिवपुरी जिले के भी लाभान्वित होंगे। सैकड़ों ग्रामीणजनों के लिए यह योजना जीवनदायिनी के रूप में पहचानी जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीणजनों के द्वारा कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया और इस योजना के लोकार्पण समारोह को लेकर जन-जन को योजना का लाभ दिलाने हेतु आभार भी व्यक्त किया गया।

No comments: