---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 2, 2022

मप्र कांग्रेस कमेटी के द्वारा राधिका मोहन स्वामी महाराज को बनाया कांग्रेस त्यौहार एवं उत्सव प्रकोष्ठ का संभागीय अध्यक्ष


शिवपुरी-
धर्म-कर्म के क्षेत्र में कार्य करने वाले टोरिया ठकुरपुरा के रहवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधिका मोहन स्वामी महाराज को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ केे द्वारा मप्र कांग्रेस त्यौहार एवं उत्सव प्रकोष्ठ का संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अपने इस मनोनयन पर राधिका मोहन स्वामी महाराज ने मप्र कांग्रेस कमेटी का आभार माना है और विश्वास दिलाया है कि वह संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण तनमन्यता के साथ निर्वहन करेंगें साथ ही संगठन के अनुशासन और उद्देश्यों की पूर्ति को लेकर संभाग भर में कांग्रेस त्यौहार एवं उत्सव प्रकोष्ठ बनाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा ताकि कांग्रेस संगठन मजबूत और सशक्त हो सके। 

इस मनोनयन पत्र में मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ मप्र कांग्रेस जे.पी.धनौपिया व उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर के द्वारा बताया गया कि राधिक मोहन स्वामी महाराज को मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार मप्र कांग्रेस त्यौहार एवं उत्सव प्रकोष्ठ का कार्यकारी अध्यक्ष(ग्वालियर-चंबल संभाग)नियुक्त किया जाता है साथ ही यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की भावनानुसार प्रदेश में होने वाले धार्मिक त्यौहार एवं उत्सवों को आयोजित कराने में सहयेाग करना एवं धार्मिक स्थलों पर होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की विचार धारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संगठन तैयार करना है। 

जहां नव नियुक्त मप्र कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष राधिका मोहन स्वामी ने संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति को लेकर प्रवास भी शुरू कर दिए है और अधिक से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े इसे लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तय की जा रही है। राधिका मोहन स्वामी महाराज के इस मनोनयन पर उन्हें समस्त कांग्रेसजन व विभिन्न प्रकोष्ठों के द्वारा बधाई शुभकामनाऐं दी है।

No comments: