शिवपुरी। चौरासी क्षैत्र गहोई वैश्य महिला सभा अध्यक्ष ज्योति अनिल डेंगरे के नेतृत्व मे महिला सभा की पदाधिकारियों ने महिला मण्डल करैरा के शपथग्रहण समारोह के दौरान मंचासीन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता चपरा केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, म.प्र शासन का मंच पर पुष्प गुच्छों, फूलमालाओं, शाल, श्रीफल के साथ स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के.कठैल भी उपस्थित थे, उनका भी सम्मान कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं चौरासी क्षैत्र महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अनिल डेंगरे ने सभी महिला पदाधिकारियों का परिचय भी कराया। स्वागत मे शामिल महिला पदाधिकारियो मे निवर्तमान करैरा महिला मण्डल अध्यक्ष मनीषा नौगरैया, रजनी गेडा, सुमन सोनी, रश्मि सोनी, रजनी बिलैया, मनीषा कंथारिया, सविता गेडा, रश्मि बागर, कल्पना बिलैया सहित करैरा महिला मण्डल अध्यक्ष श्वेता नगरिया और कार्यकारिणी शामिल रही।
गेडा परिवार ने भी शॉल, श्रीफल फूलों के हारो से किया स्वागत सम्मानचौरासी क्षैत्र महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अनिल डेगरे और उनकी टीम का करैरा के प्रतिष्ठित व्यवसायी, राजनेता नारायण गेडा, पूर्व जनपद अध्यक्ष करैरा ने अपने निज नवीन भवन पर परिवार सहित अभूतपूर्व स्वागत, अभिनंदन कर शाल, श्रीफल ,फूलों के हारो से सम्मान किया। गेडा परिवार ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के कठैल, महामंत्री आलोक टिकरिया का भी सम्मान किया। इस अवसर पर गेड़ा परिवार से रजनी राजेन्द्र गेडा, कार्यकारी अध्यक्ष चौरासी क्षैत्र महिला मण्डल, मनीषा नौगरैया निवर्तमान महिला मण्डल अध्यक्ष करैरा, भाजपा नेता अरविंद बेडर, सुरेश बंधु कार्यकारीअध्यक्ष महासभा सहित इष्ट जन सामिल रहे।
No comments:
Post a Comment