---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 4, 2022

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना से बची हृदय रोगी मरीजों की जान, हुआ ऑपरेशन



3 वर्ष पूर्व ऑपरेशन करा चुके बच्चों का हुआ फालोअप, आपरेशन कराने स्वीकृति पत्रों का हुआ वितरण

शिवपुरी- राष्ट्र्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में स्वीकृति पत्र वितरण एवं फॉलोअप शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय शिवपुरी के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को किया गया। यहां जानकारी देते हुए रेडक्रास सोसायटी के सचिव समीर गांधी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना से लाभान्वित 18 में से 8 बच्चों का सफल ऑपरेशन हुआ साथ ही यहां 4 बाल ह्रदय रोगी बच्चों को ऑपरेशन कराने के लिए स्वीकृति पत्रों का वितरण किया तथा इस अवसर पर आए पूर्व में सर्जरी करा चुके 25 बच्चों को गिफ्ट भेंट सम्मानित किया गया। 

इसके पूर्व मंच पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, आलोक एम इंदौरिया, डॉ पवन जैन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीवान अरविंद लाल ,उपाध्यक्ष आलोक इंदौरिया, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव समीर गांधी ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की आगामी योजना को प्रस्तुत किया। यहां रेडक्रास सोसायटी के वाईस चेयरमैन आलोक एम.इंदौरिया के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया और शासान की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को उनके स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनाऐं दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक डॉ मनोज डॉक्टर संध्या जैन डॉक्टर पवन वर्मा डॉ मनीष जैन डॉक्टर नीरज सुमन डॉक्टर ब्रजमोहन बजरिया बालेंद्र रघुवंशी आरबीएसके प्रभारी कोऑर्डिनेटर अखिलेश शर्मा सहित रेडक्रास के राजेन्द्र राठौर, राहुल गोयल, हनी हरियाणी सहित रेडक्रास सोसायटी के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

लगाया फॉलोअप कैंप
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कराई जाती है ऐसे ही 3 वर्ष पूर्व सर्जरी करा चुके बच्चों के लिए जिला चिकित्सालय में आयोजित फॉलोअप कैंप का आयोजन किया गया था।

उपचार पाने वाले मरीजों ने बांटे अपने अनुभव
जिसमें प्रीति सेन पुत्री नरेंद्र सिंह निवासी मोहनगढ़, अर्चना पुत्री दामोदर जाटव निवासी मुढेरी, प्रज्ञा रावत पुत्री नरेश रावत निवासी बिलो कला के परिजनों ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से मिले उपचार को लेकर अपने अनुभव बांटे और कहा कि आरबीएसके योजना के तहत लाभ पाकर हमारी जान बचा गई, यदि इस स्कीम के तहत हम लोगों का चयन ना किया गया होता तो संभवत ऑपरेशन ना हो पाता और हम ठीक भी ना हो पात, हमें डॉक्टर ने कहा था कि जिंदगी भर दवाई चलेंगी लेकिन अब वह दवाएं भी बंद हो गई हैं और हम पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं।

इनकी रही उपस्थिति, बांटे स्वीकृति प्रमाण पत्र
कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर जिला शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीवान अरविंद लाल ,उपाध्यक्ष आलोक इंदौरिया, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ,सह सचिव सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने अंश पुत्र बृजेंद्र लोधी निवासी करेरा विकासखंड मुस्कान पुत्री महेंद्र नामदेव निवासी कॉलेज दुष्यंत पुत्र अतुल लोधी निवासी पिछोर चंद्रभान पुत्र महेश आदिवासी विकासखंड पिछोर को नि:शुल्क सर्जरी कराने के लिए स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।

No comments: