---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 4, 2022

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नरवर में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ली सभा


शिवपुरी-
मप्र शसन के पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, डबरा बिधायक सुरेश राजे, सबलगढ़ विधायक बैजनाथ सिंह कुशवाह, भितरवार बिधायक लाखन सिंह यादव, विधायक हिना कांबरे, करैरा बिधायक प्रागीलाल जाटव, अशोक सिंह ग्वालियर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा, विजय चौकसे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन, पूर्व बिधायक लाखन सिंह बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष कल्लूराम कुशवाह एवं समस्त पार्षद प्रत्याशी सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन मौजूद रही। कॉग्रेस की ओर से सभी 15 प्रत्याशीयों को विजयी बनाने हेतु कॉग्रेस नेता जयवर्धनसिंह ने सामूहिक आमसभा ली व कॉग्रेस प्रत्याशीयों को जिताने की अपील की। उक्त मौके पर श्री जयवर्धनसिंह ने 15 वार्डो से एकत्रित मतदाताओं को संबोधित करते हुये नगर नरवर के विकास हेतु कॉग्रेस प्रत्याशीयों का भारी बहुमत से जिताने की अपील की गई। कांग्रेसजनों के अनुसार नरवर नगर में भाजपा की कमजोर स्थिति के चलते भाजपा का प्रदेश नेतृत्व चुनाव प्रचार में कोई कोरकसर नही छोड़ रहा है।

भाजपा के मंत्रियों ने संभाली निकाय चुनाव की कमान
वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रमेश खटीक, राज्यमंत्री जसवंत जाटव, लोक निर्माण विभाग मंत्री सुरेश रंाठखेडा, राज्यमंत्री नरेन्द्र विरथरे, विधायक कोलारस वीरेन्द्र रघुवंशी, विधायक पत्नि विभा रघुवंशी, भाजपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, ग्वालियर क्षेत्र के सासंद विवेक सेजवलकर, नगर परिषद कोलारस के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम एवं लगभग एक सैकडा भाजपा के कद्दावर नेता नगर में घर-घर जाकर जनसंम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने हेतु निवेदन कर रहे है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी मुताबिक संम्पूर्ण नरवर नगर में 1000 से अधिक बाहरी लोग विभिन्न वार्डो में मौजूद बने हुये है नगर के वार्ड नं 06 का चुनाव नगर का अतिसंवेदनशील चुनाव होकर भारी संख्या में संदिग्ध असामाजिक तत्वों को वार्ड के अंदर देखा जा रहा है।

नरवर में थमा चुनाव प्रचार, अब 6 को होगा मतदान
नरवर नगर पंचायत स्थानीय निर्वाचन के मतदान 06 मार्च को होना है ऐसे में मतदान के 48घंटे पूर्व तक चुनावी प्रचार थम जाता है। इसी प्रकार नगर पंचायत नरवर में बीते 10 दिनों से चल रहा प्रचार प्रसार आज शुक्रवार 4 मार्च को थम गया। चुनाव प्रचार थमने के बाद व्यक्तिगत जनसंम्पर्क में प्रत्याशी घर-घर संपर्कों के माध्यम से जुट गए है। बता दें कि नगर पंचायत के निर्वाचन में 15 वार्डो से पार्षद पदों हेतु 94 प्रत्याशी मैदान में है 06 मार्च को 28 मतदान केन्द्रों पर नगर के 16 हजार मतदाता अपने मताधिकार को उपयोग करेंगें चुनाव प्रचार स्थगित होने के पूर्व आज नगर में दिनभर रैलीयों एवं वार्डो में आमसभाऐं आयोजित हुई।

No comments: