---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 4, 2022

यातायात प्रभारी ने वाहन पार्किंग को लेकर पुराना प्रायवेट बस स्टैण्ड परिसर को किया चिह्नित


नगर पालिका के सहयोग से वाकिन पार्किंग को लेकर बनाई व्यवस्था

शिवपुरी- शहर में यातायात क्रेन आने के बाद अब यातायात प्रभारी रणवीर यादव के द्वाारा दुपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि वह रोड़ पर अव्यस्थित रूप से अपने वाहनों को खड़ा कर यातायात में बाधक ना बनें अन्यथा यातायात क्रेन के माध्यम से संबंधित वाहन को उठवाकर यातायात थाने रखवाया जाएगा और वहां दुपहिया व चार पहिया वाहन का 500 रूपसे का चालान काटकर कार्यवाही की जाएगी, साथ ही यातायात क्रेन से उठाए गए वाहनों का भार भी वाहन स्वामी पर ही आएगा इसके लिए दुपहिया वाहन को यातायात क्रेन से यदि यातायात थाने पहुंचाया गया तो वहां 500 रूपये के साथ 100 रूपये अतिरिक्त एवं यही राशि चार पहिया वाहन पर 200 रूपये अतिरिक्त चालान के रूप में कार्यवाही की जाएगी।

ऐसे में गुरूद्वारा से लेकर फिजीकल क्षेत्रों से बाजार की ओर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल के रूप में शहर के बीचों बीच पुराना बस स्टैण्ड स्थित खाली मैदान चिह्नित किया गया। यहां यातायात प्रभारी रणवीर यादव के द्वारा नगर पालिका के सहयोग से व्यवस्था बनाए जाने को लेकर मार्किंग की गई व यातायात में अवरोधक बनने  वाले सभी वाहन चालकों से आग्रह किया गया है कि वह अपने दुपहिया व चार पहिया वाहनों को पुराना प्रायवेट बस स्टैण्ड के प्रांगण में ही अपने वाहनों को पार्क करें अन्यथा की स्थिति में इधर-उधर नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ अब कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय दुकानदारों ने पुराना प्रायवेट बस स्टैण्ड को यातायात पार्किंग के रूप में स्थान चिह्नित करने पर प्रसन्नता जताई है।

No comments: