11 मार्च को भोपाल में आंदोलन की भरी हुंकार, मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शनशिवपुरी-पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सैंकड़ों कर्मचारियों ने आज कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्षन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश की ओर से अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला को संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा के नेतृत्व में सौंपा।
म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल एवं महासचिव राजकुमार सरैया ने संयुक्त रूप से बताया कि संयुक्त मोर्चा के प्रदेषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के आव्हान पर म.प्र. में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेेकर सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश की ओर से अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला को सौंपा।
कर्मचारियों की मांग है कि शीघ्र ही उन्हे पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। लम्बे समय से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने से कर्मचारी निराश हैं जिन्होने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन को जारी रखने की बात कही है। जिसको लेकर 11 मार्च को भोपाल में होने बाले आंदोलन का हिस्सा बनकर उग्र आंदोलन की भी हुंकार भरी है।
म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के ज्ञापन में प्रमुख रूप से मनोज भार्गव, गोविन्द श्रीवास्तव, प्रकाश पाण्डेय, दुवेजी बाथम, कौशल गौतम, राजा बाबू आर्य, अरविन्द सरैया, पवन अवस्थी, कल्याण वर्मा, विपिन पचौरी, कपिल दुवे, स्नेह रघुवंशी, बाबू खां, धीरज सिंह राजपूत, सुरेश सिंह जादौन, मोहम्मद रासिद, नितिन श्रीवास्तव, जनकसिंह रावत, राजू पिपरघार, मनमोहन जाटव, तारिक सिद्वकी, हरीष षाक्य, राजीव पुरोहित, राजेन्द्र जैन, अंजना गौर, मलखान सिंह बघेल, राजेश चौरसिया, संजय भार्गव, महावीर मुदगल, वीरेन्द्र अवस्थी, विमल शर्मा, उमेष करारे, ब्रजमोहन बाथम, संजय त्रिवेदी, रिजवाना खां, बीना गोलिया, रीता भदौरिया, सविता गोलिया, साधना भार्गव, किरण श्रीवास्तव, कालेन्द्री श्रीवास्तव, कल्पना व्यास, श्वेता गुप्ता, सुनीता भदौरिया, अनीता राठौर आदि सैंकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment