---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 4, 2022

कलेक्टर ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र नानकपुर का निरीक्षण


शिवपुरी-
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ तहसील नरवर के आंगनबाड़ी केंद्र नानकपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी देवेन्द्र सुन्द्रियाल सहित अन्य अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं को देखकर कहा कि शहर के आंगनबाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाए और चाक-चौबंद व्यवस्थाएं रखी जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं जैसे साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति, पोषण वाटिका अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों एवं धात्री महिलाओं की जानकारी प्राप्त की तथा समूहों द्वारा तैयार कर बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ता एवं भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। 

उन्होंने सुपरवाईजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से चर्चा कर बालक-बालिकाओं के विकास के लिए की जाने वाली रोचक गतिविधियों का भी अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सतनबाड़ा स्थित विद्यालय में पौधरोपण भी किया और आंगनबाड़ी केन्द्र के आसपास भी सोजना और चिरोल, आम का वृक्ष एवं फलदार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए।

निर्वाचन के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने तहसील नरवर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन संपन्न कराए जाए।

घण्टा चोरी करने वाले गिरोह को पकडऩे पर अधिकारियों एवं पुलिस टीम को किया सम्मानित

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने तहसील नरवर के थाना मगरौनी चौकी का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणजनों ने नरवर क्षेत्र के मंदिरों से घण्टो की चोरी करने वाले गिरोह को पकडऩे में सफलता हासिल करने पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, एसडीओपी करैरा, टीआई, चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पत्रकारों से भी पत्रकारवार्ता के माध्यम से आवश्यक चर्चा की।


हॉस्पिटल का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री सिंह ने आज शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पास निर्मित हो रहे हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में हेल्प डेस्क के संचालन, चिकित्सक, स्टाफ नर्स आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में निर्मित किए जा रहे वार्डों का निरीक्षण एवं पार्किंग व्यवस्था को देखा।

No comments: