शिवपुरी-अखिल भारतीय ब्राह्यण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सोनकिया और राष्ट्रीय संयोजक सतांद शर्मा के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम शर्मा सम्भागीय अध्यक्ष मनोज दुबे द्वारा सामाजिक तेजी लाने सामाजिक एकजुटता और संगठन स्तर पर मार्ग दर्शन लेकर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया और संगठन स्तर पर मार्गदर्शन लेकर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया।
अखिल भारतीय ब्राह्यण महासभा के जिला संरक्षक रामकुमार पाण्डे सिरसौद वाले जिलाध्यक्ष पंण् पुरूषोत्तकांत शर्मा एवं जिला महामंत्री राजकुमार सडैया ने बताया कि रमेशचंद्र कोठारी को अखिल भारतीय ब्राह्यण महासभा बडागांव बडोदी ईकाई का अध्यक्ष बनाया गया तथा बृजमोहन तिवारी को उपाध्यक्षए कैलाशचंद्र शर्मा को सचिव का दायित्व दिया है।
अखिल भारतीय ब्राह्यण महासभा शिवपुरी के जिलाध्यक्ष पं.पुरूषोत्तकांत शर्मा, महावीर प्रसाद उपाध्याय, प्रदीप सुआटोर वाले, रमेशचंद्र पाठक खोरघार वाले, सुनील भार्गव, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, रूपेश कोठारी, हरिओम शर्मा, ललिताचरण गौतम, मनोज दुबे, विष्णुप्रसाद शर्मा, राजू शर्मा, पवन शर्मा आदि ने बड़ागांव बडोदी हनुमान मंदिर पर पहुंचकर पुष्प मालाओं से अध्यक्ष कोठारी उपाध्यक्ष तिवारी व सचिव शर्मा का स्वागत किया व समाज बंधुओं ने हर्ष व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment