---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 14, 2022

किसान मोर्चा के मनोनीत पदाधिकारियों का हुआ भाजपा कार्यालय पर अभिनंदन




किसानों के हित में अग्रणीय रूप से कार्य करेगा किसान मोर्चा : जिला महामंत्री कौशल किशोर शर्मा

शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के निर्देशन में की गई जिला कार्यकारिणी घोषणा के बाद मनोनीत पदाधिकारियों का स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय कोठी नं.01 पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर स्वागत करते हुए उन्हें जिम्मेदारी मिलने पर बधाईयां दी गई। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम एवं कैबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव की अध्यक्षता में यह स्वागत कार्यक्रम किया गया। इस दौरान यहां प्रदेश कार्य.सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा व बसंत गुप्ता आदि मौजूद रहे जिन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत किया। 

इस अवसर पर किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिला महामंत्री कौशल किशोर शर्मा पिछोर ने बताया कि मप्र सरकार लगातार जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को जोडऩे का कार्य कर रही है बात चाहे किसान हितों की हो या फिर आज के युवाओं की सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाऐं संचालित है जिनका लाभ लेकर किसान और युवा सहित हरेक वर्ग लाभान्वित हो रहा है। यहां कौशल किशोर शर्मा के द्वारा किसान मोर्चा में जिला महामंत्री मनोनीत किए जाने पर संगठन के जिलाध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्हेांने किसान मोर्चा के रूप में जो महती जिम्मेदारी है उसका वह पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगें और कृषक को उनके अधिकार व कृषक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित कराकर किसानों के सुख-दु:ख में शामिल होकर भाजपा पार्टी का नेतृत्व करेंगें। 

इस दौरान अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां जिला महामंत्री किसान मोर्चा कौशल किशोर शर्मा के द्वारा भाजपा पार्टी के द्वारा संचालित समर्पण निधि अभियान को भी सफल बनाए जाने का आह्वान किया और विश्वास दिलाया कि समर्पण निधि अभियान में किसान मोर्चा भी अभिन्न योगदान देकर संगठन के तय लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

No comments: