---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 14, 2022

आत्मनिर्भर बनकर युवा बढ़ाऐं देश का मान : पूर्व पार्षद मुकेश बाथम




नेहरू युवा केन्द्र का जिला स्तरीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

शिवपुरी- शहर के घोसीपुरा स्थित कबीर वाटिका में वीरांगना महिला मण्डल के द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद मुकेश बाथम एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केन्द्र के एन.के. तिवारी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

मुख्य अतिथि श्री बाथम ने जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में मौजूद महिलाओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है और युवाओं के लिए सरकार विभिन्न योजनाऐं चलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अपना अहम येागदान दे रहीं है, युवा शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें एवं खेलों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व खेल विधायक प्रतिनिधि छोटे खां भी मौजूद रहे जिन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम में कई युवाओं ने भी अपने विचारों को मंच से व्यक्त किया। 

इस दौरान उद्योग विभाग के श्री तिवारी के द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाऐं जो कि खासतौर पर उद्यमियों और महिलाओ के स्वावलंबन को लेकर संचालित है आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। यहां एचडीएफसी बैंककर्मी प्रशांत शिंदे भी मौजूद रहे जिन्होंने बैंक से लोन संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं लोन प्राप्त करने की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ लेने हेतु जानकारी प्रदान की। इस दौरान स्व सहायता समूह की विभिन्न महिलाऐं भी कार्यक्रम में शामिल रही। 

कार्यक्रम के अंत में ठकुरपुरा, कोटा, नौहरी, मनियर से आए खिलाडिय़ों को नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा खेल सामग्री किट वितरित की गई। कार्यक्रम का प्रतिवेदन नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के उप निदेशक एस.एन.जयंत ने दिया। जिला स्तरीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा मामा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन वीरांगना महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती बबीता कुर्मी के द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर श्रीमती बबीता कुर्मी, ज्योति शाक्य, नेयुके जूली शाक्य, छोटी, रोशनी, खुशी, कमल किशन, कृष्णा शाक्य, नेयुके रानी धाकड़ आदि सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

No comments: