---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 14, 2022

राधेकृष्णा ग्रुप के द्वारा विशाल भजन संध्या कार्यक्रम गांधी पार्क मैदान में


माधवास रॉक बैंड वृन्दावन के कलाकारों के द्वारा गांधी पार्क मैदान में दी जाएगी रोचक प्रस्तुतियां

शिवपुरी- होली के त्यौहार के पूर्व शिवपुरी के राधेकृष्णा ग्रुप के माध्यम से महिला संगठन के द्वारा विशाल भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन आज 15 मार्च मंगलवार को किया जा रहा है। इस आयोजन में माधवास रॉक बैंक वृन्दावन के कलाकारों के द्वारा गांधी पार्क मैदान परिसर में रोचक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए राधेकृष्णा ग्रुप शिवपुरी महिला संगठन से जुड़ी श्रीमती विभा रघुवंशी ने बताया कि होली का त्यौहार नजदी है और इन दिनों होली के रंगो से सराबोर हो उसके पूर्व शिवपुरी जिला मुख्यालय के गांधी पार्क मैदान में महिला संगठन के द्वारा 15 मार्च मंगलवार को विशाल भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस भजन संध्या में वृन्दावन से माधवास रॉक बैंड के द्वारा गीत-संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियां दी जाएगी। शिवपुरी के राधेकृष्णा ग्रुप द्वारा आयोजित इस भजन संध्या कार्यक्रम को सफल  बनाने वह महिलाऐं अग्रणीय है जो विभिन्न क्षेत्रो सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, बाल कल्याण, चिकित्सा, समाजसेवा जैसे अनेकों रूप में महिला होने के नाते प्रतिनिधित्व कर रही है,

 इनमें राधेकृष्णा ग्रुप संगठन की डॉ.श्रीमती अनुराधा यादव, श्रीमती इन्द्रा सर्राफ, श्रीमती शोभा जैन, श्रीमती रंजना बेचैन, श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती किरण ठाकुर, श्रमती प्रियंका शर्मा, श्रीमती निशा शिवहरे, श्रीमती शोभा पुरोहित जेजेबी, श्रीमती सारिका रघुवंशी, श्रीमती ममता दुबे, श्रीमती अनीता बिंदल, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती नम्रता गौतम, श्रीमती सरला वर्मा, डॉ.श्रीमती कल्पना बंसल, डॉ.श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती वीणा सेठ, अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे, श्रीमती किरण उप्पल, श्रीमती मोना ढींगरा, श्रीमती निधि अरोरा, श्रीमती अंशु रघुवंशी, श्रीमती पुष्पलता मित्तल, श्रीमती श्वेता अग्रवाल, श्रीमती रेणु जैन, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती गुंजन खेमरिया, श्रीमती रेणु शिवहरे, श्रीमती राधा शर्मा, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती ऋतु शर्मा, श्रीमती उमा उपाध्याय, श्रीमती नीलम पाठक, श्रीमती तनुजा शर्मा, श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती बबीता अग्रवाल, श्रीमती नीतू शिवहरे, श्रीमती मोना शुक्ला, श्रीमती अनु मित्तल एवं सुश्री कुं.पूनम पुरोहित आदि शामिल है 

जो इस आयोजन को भव्यता और गरिमामय रूप से आयोजित कर रहे है। कार्यक्रम में समस्त धर्मप्रेमीजनों से इस भव्य भजन संध्या कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया है ताकि सभी लोग अपने परिवार के साथ प्रभु भक्ति कर भजन संध्या का धर्मलाभ प्राप्त करें।

No comments: