---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 15, 2022

शिव योगा शिक्षा संस्थान समिति के द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस लगाया जागरूकता शिविर


शिवपुरी-
उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों का ज्ञान हो इसे लेकर समाजसेवी संस्था शिव योगा शिक्षा संस्थान समिति के तत्वाधान मे संस्था कार्यालय मुक्तिधाम मार्ग स्थित शिव योग केन्द्र पर विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शिव योगा शिक्षा संस्थान समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह सेंगर ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों  का ज्ञाना होना चाहिए और इन अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्था शिव योगा शिक्षा संस्थान के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन मुक्तिधाम मार्ग स्थित शिव योग केन्द्र पर लगाया गया। 

यहां शिविर में विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर स्थानीय लोगों को जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई और घर-घर पहुंचकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया ताकि लोग उपभोक्ताओं के प्रति सचेत होकर अधिकारों के प्रति उसे समझें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर संस्था के सदस्य वीरेन्द्र माथुर ने भी विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं हितों की रक्षा कैसे आदि को लेकर किस्से कहानियों के माध्यम से जागरूक किया। कार्यक्रम में आस्था प्रयास समाजसेवी संस्था अध्यक्ष श्रीमती मधु सेंगर ने भी अपना उद्बोधन दिया और विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसार पर उपभोक्ताओं से उनके अधिकारों के प्रति सजग होने का आह़वान किया। इस दौरान जागरूकता संबंधी पेम्पलेट भी स्थानीय लोगों को बांटी गई।

No comments: