---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 30, 2022

ब्राह्मण हिंद महागठबंधन ब्रह्म फाउंडेशन के ऋषिदत्त शर्मा बने जिलाध्यक्ष


शिवपुरी-
समाजसेवा, चिकित्सक और सामाजिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभाने डॉ.ऋषिदत्त शर्मा को उनकी समाजसेवा की भावना को देखते हुए सामाजिक संगठन ब्राह्मण हिंद महागठबंधन ब्रह फाउंडेशन का शिवपुरी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर ऋषिदत्त शर्मा के द्वारा संगठन के प्रति मिली इस जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया और विश्वास दिलाया कि वह ब्राह्मण हिंद महागठबंधन ब्रह्म फाडंडेशन के उद्देश्यों की पूर्ति को लेकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य करेंगें और शीघ्र ही जिले में संगठन की जिला कार्यकारिणी गठित कर शीघ्र ही जिले भर में संगठन का विस्तार किया जाएगा। यह मनोनयन ब्राह्मण हिंद महागठबंंधन ब्रह्म फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज शर्मा के द्वारा किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय सलाहकार डॉ.राजेश शर्मा के द्वारा की गई है। संगठन जिलाध्यक्ष बनने पर ऋषिदत्त शर्मा को ब्राह्मण समाज व शुभचिंतकों एवं मित्रगणों ने बधाईयां दी है।

No comments: