---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 2, 2022

युवाओं के साथ पेपर लीक कर किया खिलवाड़ : जिलाध्यक्ष एनएसयूआई पुनीत शर्मा

पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई ने माधवचौक पर तख्तियां हाथों में थाम किया विरोध प्रदर्शन

शिवपुरी- जब व्यापम घोटाले जैसे मामले की जांच अभी तक अधर में लटकी हुई है तब इन हालातों में वर्तमान में हुए पेपर लीक मामले को लेकर भ प्रदेश सरकार की घोर लापरवाही है जिसके चलते युवाओं के साथ पेपर लीक होने के मामले में उनकी भावनाओं से खिलवाड़ मप्र की भाजपा सरकार ने किया है युवाओं के भविष्य को लेकर प्रदेश सरकार के विरूद्ध एनएसयूआई ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक संगठन यह विरोध प्रदर्शन संपूर्ण प्रदेश भर में करेगा और इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही की मांग करती है। 

यह बात कही एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पुनीत शर्मा ने जो स्थानीय माधवचौक चौराहे पर पेपर लीक मामले में विरोध करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर अपने अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ यह विरोध कर रहे थे। इस दौरान यहां मध्यप्रदेश एनएसयूआई के आव्हान पर शिवपुरी जिला एनएसयूआई द्वारा व्यापम के माध्यम से किए गए घोटाले के साथ-साथ अब पेपर लीक मामले भाजपा सरकार का यह विरोध प्रदर्शन माधव चौक चौराहे पर किया गया एवं व्यापम शिक्षक वर्ग 3 घोटाले की स्पष्ट रूप से एवं पारदर्शिता को रखते हुए इसकी जांच का आह्वान किया गया है, 

यहां एनएसयूआई के द्वारा मप्र सरकार को चेतावनी दी गई है कि यदि व्यापमं व पेपर लीक मामले की स्पष्ट जांच नहीं की जाती है तो बहुत ही जल्द मुख्यमंत्री आवास का घेराव समूची एनएसयूआई द्वारा किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पुनीत शर्मा के साथ एनएसयूआई जिला महासचिव राजावत, जिला समन्वयक अंकित, जिला सचिव समीर खान एवं अन्य कार्यकर्ताओं में अंकित सिंह, इमरोज खान, फईउद्दीन खान, शिव कुमार,फराज, अमन व कुणाल सहित अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने हाथों में तख्यिां लेकर मप्र की भाजपा सरकार के विरूद्ध यह प्रदर्शन किया।

No comments: