---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 2, 2022

इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाईजेशन के द्वारा विभिन्न फोर्स में भर्ती को लेकर प्रारंभ हुआ प्रशिक्षण शिविर


एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बांटे अपने अनुभव, दी महत्वपूर्ण जानकारियां

शिवपुरी- इंडियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी के तत्वावधान में भारती सेना, नेवी, एअर फोर्स, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएएफ, पुलिस भर्ती हेतु नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण का शुभारंभ पोलो ग्राउन्ड शिवपुरी में मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के कर कमलो द्वारा हरी झंडी दिखाकर हुआ। इस अवसर पर इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये कहा कि आज बड़ा ही पावन सुमंगल मय शुभ दिन है। इस नव सम्वतसर के नवप्रभात में नवकार्य हेतु हम सब यहाँ उपस्थित हुए हैं। आज इस प्रभात बेला में जो अपने देश के लिए, अपने कर्तव्य के लिए, अपने भाग्य निर्माण के लिए जाग्रत हो गया तो समझो उसकी सफलता निश्चित है चाहे कितनी भी बाधाएं मार्ग में आए, उन्हें रोक नहीं सकती।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि जीवन में हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए, हौंसला बुलन्द रखो, मेहनत से आगे बढ़ो, लक्ष्य को प्राप्त करो। उन्होंने इन पंक्तियों से युवाओ में जोश भरने का आह्वान किया कि-कोई चलता पद चिन्हो पर, कोई पद चिन्ह बनाता है, वही सूरमा इस जग में, दुनिया में पूजा जाता है।  कार्यक्रम का संचालन कृष्णा त्रिपाठी ने किया। अन्त में अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

प्रशिक्षण शुभारंभ पर इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर वेटरन नरेन्द्र सिंह यादव उपाध्यक्ष, वेटरन अशोक कुमार शर्मा सचिव, अजय कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार राठोर कार्डीनेटर, विशाल जोशी कार्डीनेटर, धर्मेन्द सिंह राजावत, कार्डीनेटर योगेन्द्र शर्मा, प्रवीन कुमार गुप्ता, भानु कुशवाह, कैलाश सिंह यादव, सतेन्द्र शर्मा, कैलाश सिंह जादौन, सुनील कुमार सिंह, केदार सिंह, दिलीप यादव, मोहन सिंह राजपूत, लक्ष्मी नारायण नायक, रामदास आर्य, त्रिलोकीनाथ भट, मनोज कुमार शर्मा, आईटीबीपी के सूबेदार मेजर राज नाथ सिंह, एस आई शराफत खान, एसआई राज पाल सिंह, हवलदार महेन्द्र यादव, हवलदार पवार बिलास, सिपाही प्रवेश भदोरिया, सिपाही मनीष कुमार, खेल अधिकारी गुन्जाजी सहित संगठन के 91 साल के स्काउट कमिश्नर प्रेम प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

राष्ट्रहित में युवाओं को फोर्स टेनिंग के लिए बनाया इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाईजेशन संस्था
इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन सन्स्थापक वेटरन जोगिन्दर सिंह सेगर ने देश हित, समाज हित में कार्य करने वाले इस संगठन का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्र की एकता अखन्डता को बनाऐ रखना, ईमानदारी व पूर्ण पारदर्शिता के साथ सैनिकों के कल्याण के लिए प्रशासन से सहयोग लेना, वीरनारियो व महिलाओं का सम्मान करना, कष्ट में घिरे हुये भूतपूर्व सैनिकों की मदद करना, उनकी चिकित्सा व पेन्शन सम्बन्धी समस्याओं का समाधान करना, खेल व संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओ को राष्ट्र के प्रति निष्ठावान होकर सेना में जाने के लिए प्रेरित करना है उन्होंने आह्वान किया आईये हम इस संगठन में शामिल होकर देश सेवा करे।

No comments: