मलवे से बनाई कम्पोस्ट खाद तो गंदगी से सटे क्षेत्र को किया जा रहा पार्क के रूप में आबादशिवपुरी-स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर लगातार कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया कितनी गंभीर है इसे इस बात से समझा जा सकता है कि शहर के दो समाजसेवियों को ही स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है जिसमें मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष गौरव सिंघल व अल्पेश जैन शामिल है इसके अलावा नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप टेन में लाने के लिए कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशों को अमल में लाने के लिए नपा के प्रशासक कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व नपा सीएमओ शैलेष अवस्थी भी लगातार स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का का कार्य कर कर रहे है।
इसी क्रम में नपा के स्वास्थ्य अधिकारी अशरफ खान के साथ नपा के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरों गौरव सिंघल व अल्पेश जैन ने स्थानीय बड़ौदी स्थित नपा के टेचिंग ग्राण्ड स्थल का निरीक्षण किया और यहां संचालित होने वाली गतिविधियों व किस प्रकार से गंदगी को खाद के रूप में उपयोग किया जा रहा है इस पर विस्तृत जानकारी स्वास्थ्य अधिकारी अशरफ खान के द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि नपा के इस ट्रेचिंग ग्राउण्ड को भी गंदगी से हटाकर स्वच्छता के रूप में शामिल करने को लेकर इस क्षेत्र को व्यवस्थित किया जा रहा है जिसमें मल अवशेष से खाद बनाना, गीला कचरा-सूखा कचरा पृथक-पृथक करना सहित अन्य व्यवस्थाऐं भी बताई जिसमें बताया गया कि किस प्रकार से गंदगी को दूर कर गंदगी से ही खाद का निर्माण कर नपा को राजस्व मिले ऐसी व्यवस्था की जा रही है।
गंदगी से सटे क्षेत्र को पार्क के रूप में किया जा रहा आबाद
यहां ट्रेचिंग ग्राउण्ड के बाद नपा के स्वास्थ्य अधिकारी अशरफ खान व स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल एवं अल्पेश शहर के उस न्यू ब्लॉक क्षेत्र में पहुंचे जहां नपा के बनाए गए सुलभ शौचालय के समीप गंदगी का ढेर जमा हुआ था यहां जीर्ण-शीर्ण हालात में मौजूद शौचालय व सैकड़ों सूअरों को ना केवल यहां से हटाया गया बल्कि इस गंदगी के क्षेत्र को अब पार्क के रूप में आबादी करने को लेकर कार्य किया जा रहा है।
यहां एक बाउण्ड्रीबाल बनाकर उसमें खाद-मिट्टी डालकर पौधों का रोपण किया जिसमें आगामी भविष्य में वृहद पार्क के रूप में व्यवस्थित किए जाने को लेकर भी कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही नपा स्वास्थ्य अधिकारी अशरफ खान के द्वारा थोक सब्जी मण्डी क्षेत्र में सड़ांध मारने वाली बेकार सब्जियों के विनिष्टीकरण को लेकर एक स्थान पर दो हौद बनाए गए है जिसमें अब सड़ांध वाली सामग्री को एकत्रित कर उससे भी खाद का निर्माण किया जाएगा। इस तरह नपा के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नपा टीम लगातार विभिन्न कार्यों के माध्यम से कार्य कर रही है।
आज लेंगें फीडबैक
नपा के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल व अल्पेश जैन के द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए रविवार को उनसे फीड बैक लेंगे और अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़कर उनका फीड बैक लेकर शिवपुरी नगर पालिका को स्वच्छता रैकिंग में टॉप टेन में शामिल करने का प्रयास करेंगें। इसे लेकर लगातार स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरों के द्वारा स्वयं भी विभिन्न क्षेत्रों का अवलोकन करते हुए वहां मौजूद गंदगी को हटाया जाकर स्वच्छता लाने के प्रयास जारी है। दुकानदारों से भी पॉलीथिन का परित्याग कर कपड़े के थैलों का प्रयोग करने को लेकर आह्वान व जागरूकता अभियान चलाया गया है और आगे भी इस तरह के जागरूक कार्यक्रम किए जाऐंगें।
इनका कहना है-
नपा के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरों ने ट्रेचिंग ग्राउण्ड, न्यूृ ब्लॉक क्षेत्र की गंदगी के बाद अब बन रहे पार्क परिसर व फीड बैक को लेकर काम किया है और कैबीनेट मंत्री व प्रशासक कलेक्टर, सीएमओ शैलेष अवस्थी के निर्देशन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका शिवपुरी टॉप टेन में शामिल हो इसके निरंतर प्रयास जारी है जिसमें कई जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे है।
अशरफ खान
स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिका शिवपुरी


No comments:
Post a Comment