भृगु भवन,फिजिकल रोड पर होंगी विशेष पूजा अर्चना एवं समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मानशिवपुरी- भगवान परशुराम जी की जयंती पर हर वर्ष की तरह इस बार भी 3 मई 2022 को प्रात: 8:30 बजे भृगु भवन, फिजिकल रोड पर भगवान परशुराम जी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। पूजा अर्चना के पश्चात, ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं जिन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य किया है एवं अभी हाल ही में सिविल जज की परीक्षा में पास होकर समाज का गौरव बढ़ाने वाले दोनों सिविल जजों का इस मौके पर भव्य अभिनंदन और सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी समाज के प्रदेश संयोजक राम जी ब्यास ने दी है उन्होंने सभी समाज बंधुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पंजीयन प्रारंभ
शिवपुरी-ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन शिवपुरी एवं गुना का संयुक्त रुप से 15 मई 2022 रविवार को गायत्री मंदिर गुना में आयोजित होने जा रहा है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अभा ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा, राजकुमार सरैया एवं शिवपुरी जिला प्रभारी महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अवसर पर विवाह योग्य विवरण की स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इसके लिए आयोजक समिति ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
ब्राह्मण समाज के ऐसे युवक- युवतियां जो विवाह योग्य हैं के परिचय सम्मेलन हेतु पंजीयन प्रारंभ कर दिए गए हैं। पंजीयन फार्म जिला कार्यालय हाथीखाना एवं न्यू शिव कॉलोनी शिवपुरी से प्राप्त किए जा सकते हैं। पंजीयन फार्म भरकर मय दस्तावेज 8 मई 2022 तक जिला कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इस आयोजन को लेकर जिला कार्यालय पर समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी विप्र बंधुओं ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment