शिवपुरी-शहर के फतेहपुर स्थित शिवपुरी पब्लिक स्कूल परिसर में गर्मियों के दिनों में बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने को लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा और विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागी अपने हुनर को प्रदर्शित भी करेंगें जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए भी विद्यालय के द्वारा आयोजित समर कैंप में प्रशिक्षित किया जाएगा।एसपीएस स्कूल की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति गाला ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि शिवपुरी पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने में एवं उनका प्रदर्शन करने में हमेशा ही आगे रहा है इसी परंपरा को आगे ले जाते हुए शिवपुरी पब्लिक स्कूल, शिवपुरी में समर कैंप का आयोजन 2 मई 2022 से 10 मई 2022 तक किया जा रहा है।
हम जानते हैं कि गर्मियों की छुट्टियां हर एक बच्चे के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं जहां हर बच्चा कुछ ना कुछ सीखना चाहता है जिससे उनके अंदर का शारीरिक मानसिक बौद्धिक एवं नैतिक विकास हो सके लेकिन कभी-कभी माता-पिता समझ नहीं पाते कि पैसा पढ़ाई में खर्च करें या इन विधाओं में इसी को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यार्थियों को चाहे वह इस विद्यालय के हो या अन्य विद्यालयों के विधार्थियों जिनकी उम्र 6 साल से 13 साल तक हो, सभी को इस कैंप का लाभ नि:शुल्क दिया जाएगा।
इस कैंप का समय सुबह 7:30 से 10:30 तक है और इस कैंप में आयोजित विभिन्न विधाएं है उमें बैडमिंटन, बॉलीबॉल, हैंडबॉल, कर्राटें, योगा, फुटबॉल, स्विमिंग, स्केटिंग, मेंहदी, डांस, जुंबा, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, पेंटिंग, चेस, सिंगिंग आदि शामिल है।

No comments:
Post a Comment