शिवपुरी- शहर के समाजसेवी व जेल में कैदियों की मनोदशा बदलने को लेकर जेल अधीक्षक व्ही.एस.मौर्य को उनकी कार्य कुशलता के चलते मानद डॉक्टरेट की उपाधि से संस्था मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा प्रदान किया गया। यहां संस्था के प्रियंका सोनी व चेयरमैन डॉ.सी.पी. यादव ने बताया कि संसथा ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित करने का कार्य करती है जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र के साथ-साथ लोगों के जीवन में शिक्षा को लेकर उत्कृष्ट कार्य किया हो, इन्हीं में शिवपुरी जिला मुख्यालय के ग्वालियर वायपास निवासी जेलर व्ही.एस.मौर्य शामिल है जिन्होंने शासकीय सेवक के रूप में पदस्थ रहते जेलर के रूप में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाऐं दी और प्रौढ़ शिक्षा व कैदियों की मनोदशा बदलने को लेकर अनेकों कार्य किए गए।
इन्हीं कार्यों को लेकर जेलर व्ही.एस.मौर्य को संस्था के द्वारा हॉनरी डॉक्टोरेट अवार्ड 2022 से संस्था के द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेलर व्ही.एस.मौर्य ने संस्था के प्रति आभार माना कि उन्होंने इस मानद उपाधि के लिए उन्हें चुना और उनके कार्यों को लेकर मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया।
जेलर व्ही.एस.मौर्य केा मानद उपाधि प्राप्त होने पर उन्हें बधाई देने वालों में जयहिंद बीपीएम मिशन संस्था के राष्ट्रीय सचिव आदित्य शिवपुरी, रिटा.एसडीओ अवधेश सक्सैना, संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ.कपिल मौर्य, श्रीमती माया मौर्य, मणिकांत शर्मा, रशीद खान गुड्डू, राजू यादव ग्वाल, उम्मेद झा, भूपेन्द्र विकल, लल्ला पहलवान, विजय परिहार, लखन धाकड़ सहित अन्य लोग शामिल है। बता दें कि इसके पूर्व जेलर श्री मौर्य चार बार राष्ट्रपति पुरूस्कार व एक बार मुख्यमंत्री राज्यपाल से लेकर अब तक 418 अवार्डों से सम्मानित हो चुके है।

No comments:
Post a Comment