---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 28, 2022

स्कूली छात्र पिला रहे रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को ठण्डा पानी



शिवपुरी-
स्कूली बच्चों में सेवा भावी जागृत करने के उद्देश्य से शहर के हैप्पीडेज स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शामिल होकर दूर-दराज के यात्रियों की सेवा करने का बीड़ा उठाया और शहर के रेल्वे स्टेशन पर कड़कड़ाती धूप के बीच यात्रा कर रहे यात्रियों को पीने का ठण्डा पानी पिलाने का अनुकरणीय कार्य किया जिसे यात्रियों ने भी सराहा। 

बताना होगा कि गुरूवार को शहर के हैप्पी डेज स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर कड़कड़ाती धूप में आने वाले यात्रियों को ठंडे पानी का वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद अपने कैंपर और गिलासों से पानी बोगियों में यात्रियों को जाकर पिलाया गया और यात्रियों द्वारा छात्र-छात्राओं के इस कार्य को खूब सराहा और लोगों ने इस पानी पिया और आगे बढ़ गए 

यह कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर किया गया जिसमें गुना से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन और अमृतसर से आने वाली ट्रेन यात्रियों को पानी पिलाया गया। यह कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम ऑफिसर रेखा पाठक और एमपी बोर्ड से कार्यक्रम ऑफिसर विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में दोनों यूनिटों के माध्यम से किया गया।

No comments: