---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 28, 2022

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लेखन प्रतियोगिता में यूआईटी के तीन छात्रों ने मारी बाजी




उत्कृष्ट 10 लेखन चयन में मिला अंचल शिवपुरी के होनहार छात्र-छात्राओं को स्थान

शिवपुरी- लेखन के कार्य में प्रतिभाओं के हुनर को किस प्रकार से सामने लाया जाए इसे लेकर लेखन के कार्य में शामिल प्रतिभागियों ने भी आगे आकर मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं के अधिकारों को लेकर राज्य भर में विभिन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया उसमें भाग लिया और अपने लेखन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

इसमें अंचल शिवपुरी के लिए गौरव की बात यह रही कि एबी रोड़ स्थित सतनबाड़ा में अध्ययनरत होनहार युवा छात्र ईशु शर्मा, के साथ कृति गोयल व वंशिका श्रीवास्तव ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने लेखन कार्य को प्रदर्शित किया। जिसमें इन तीनों ही प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा कौशल के चलते उत्कृष्ट प्रथम 10 विजेताओं में स्थान हासिल कर अंचल शिवपुरी का नाम गौरान्वित किया है। 

बताना होगा कि मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं के अधिकारों को लेकर राज्य भर में विभिन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं कराया जाता है। इसी क्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जेंडर समानता कठिन या सरल के विषय पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन मंत्रालय के द्वारा राज्य भर में कराया गया जिसमें उत्कृष्ट 10 लेखन चयनित किए जाने थे और उन सभी बाल लेखकों को रूपये 1000 का नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाना निर्धारित था। जिसमें यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी के ईशु शर्मा, कृति गोयल, वंशिका श्रीवास्तव ने अपनी लेखन कला से उन 10 विजेताओं में जगह बना शिवपुरी का नाम रोशन किया एवं अपने प्रेरणादायक साहित्य से समाज में जागरूकता का संदेश दिया।

इनका कहना है-


सभी विजयी छात्र-छात्राओं को ढेर सारी  शुभकामनाएं, मुझे गर्व है की हमारी इंस्टिट्यूट के छात्र विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था एवं शहर का नाम रोशन कर रहे हैं, मैं ईश्वर से छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
डॉ राकेश सिंघाई
(डायरेक्टर यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी)

No comments: