शिवपुरी-विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के तत्वाधान में संचालित गीता स्वाध्याय मंडल शाखा शिवपुरी द्वारा नूतन वर्ष अभिनंदन समारोह का भव्य कार्यक्रम स्थानीय भूमिया बाबा प्रांगण झांसी रोड शिवपुरी पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शंख वादन से किया गया। सूर्योदय से पूर्व सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा सूर्य नारायण का हाथ जोड़कर आवाहन किया गया कि आप उदय हो, हम आपकी पूजा के लिए तत्पर हैं, तब तक पंडित हरिशंकर दुबे द्वारा स्वास्तिवाचन मंगल पाठ हुआ, प्रतिष्ठान के केंद्रीय संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद शर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
सूर्य उदय होते ही सभी ने मंत्रोचार द्वारा जल अभिषेक अध्र्य गंदा क्षत पुष्प द्वारा पूजन कर झालर की झंकार से आरती की गई सूर्य के 12 नामों से प्रणाम किया गया। ब्रह्मा जी द्वारा आज ही के दिन इस सृष्टि का सृजन किया गया था इसलिए ब्रह्मा जी को सभी ने ऊंचे हाथ उठाकर एक साथ ओंकार (ब्रह्म नाद)किया, कल्याण मंत्र के साथ फिर सभी ने श्रीमद्भगवद्गीता का पूजन देव दर्शन एवं एक दूसरे को चंदन अक्षत लगाकर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी गई एवं मिलन समारोह हुआ। श्रद्धालुओं के सहयोग द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पं.रमेश कोठारी संयुक्त सचिव, सुनील भार्गव संयोजक गीता प्रतिष्ठानम, कृष्ण कुमार पाठक, पवन भार्गव पार्षद, डीके चितले, मनीष पहाडिय़ा, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार गोयल, महेंद्र कोठारी, जय प्रकाश चौधरी, रामकिशन शिवहरे, महेश ओझा, ओपी शिवहरे, लाखन सिंह सिसोदिया, महावीर जैन, आदित्य शिवपुरी, मुन्ना बाबू जोशी, श्रीनिवास शर्मा, मनोज सोनी, बाबूलाल बारोटिया, नीलम गुर्जर, श्रीमती शशि भार्गव महिला गीता स्वाध्याय मंडल एवं गायत्री यादव, उषा शर्मा ने सहभागिता की।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment