शिवपुरी- सामाजिक रूप से एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सेवाभावी सामाजिक संगठन कल्चुरी शिवहरे समाज शिवपुरी के द्वारा गुड़ीपड़वा नव संवत्सर के अवसर पर स्थानीय माधवचौक चौराहे पर आमजन के लिए ठण्डाई वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें कल्चुरी शिवहरे समाज के द्वारा आयोजित इस शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बन्धु शामिल रहे।
यहां कल्चुरी शिवहरे समाज के जिलाध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष नपं कोलारस रविन्द्र शिवहरे के साथ-साथ समाज बंधुओं एवं बहनों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा दिनेश शिवहरे, हेमलता प्रमोद चौकसे, वंदना शिवहरे, रेणु विपिन शिवहरे, विनीता रिंकू शिवहरे आदि के साथ समाज बन्धुजनों में सीताराम शिवहरे, दिनेश शिवहरे, राजेंद्र शिवहरे, जितेंद्र शिवहरे (मास्टर जी), जगदीश शिवहरे (मास्टर जी), कालू भाई (मेडिकल वाले), दशरथ शिवहरे, बृजेश शिवहरे, भरत शिवहरे, शैलू शिवहरे, ऋषि शिवहरे, राजू राय, सुनील जिगना, अजय शिवहरे मैनेजर, पवन शिवहरे (ठेकेदार), पिंटू शिवहरे (सिद्धार्थ) एवं अन्य कई समाज बंधुधर्म लाभ प्राप्त करने उपस्थित रहे,
साथ ही यहां कल्चुरी शिवहरे के समाज के इस शरबत वितरण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता प्रदान की जिसमें शौकीन अहमद, लंबू, बृजेश चौहान, जितेंद्र गौड़ (मैनेजर) एवं अभिषेक रावत ने सहयोग कर धर्म लाभ प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के साथ प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विपिन शिवहरे ने भी उपस्थितजनों को हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जनता जनार्दन में हिंदू नव वर्ष मनाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

No comments:
Post a Comment