---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 2, 2022

शरबत वितरण कर भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे ने मनाया नव संवत्सर



शिवपुरी-
सेवा और समर्पण के भाव को ध्यान रखते हुए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद वीर तात्याटोपे शाखा शिवपुरी के द्वारा  शहर के माधवचौक चौराहे पर शराबत का वितरण कर गुड़ी पड़वा नवसंवत्सर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के नवीन अध्यक्ष योगेश अग्रवाल व सचिव नवीन गुप्ता के द्वारा संस्था सदस्यों को एकत्रित कर यह सेवा गतिविधिय की गई। 

यहां माधवचौक चौराहे पर भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे शिवपुरी के द्वारा हिन्दू नव संवत्सर 2079 हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें शाखा सदस्यो द्वारा सभी नागरिकों को चन्दन का टीका लगाया गया तथा शर्बत वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में शाखा की मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता प्रदान की। सभी उपस्थित शाखा के सदस्यों ने एक दूसरों को गले मिलकर तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी। 

इसके साथ-साथ संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग और शाखा शिवपुरी के पदाधिकारी ने भी वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा मनाए जा रहे नव संवत्सर के इस कार्यक्रम में आकर अपनी सहभागिता दी। इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव नवीन गुप्ता, नीरज जैन, ईजी.के.बी.चतुर्वेदी, सुरेश बंसल, हरिओम अग्रवाल, कपिल भाटिया, शैलेश विरमानी, संजेश अग्रवाल, श्याम सिंघल, संदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, चंद्रमोहन नागपाल, संजीव सलूजा, अशोक जैन व महिला सदस्यों में श्रीमति पूनम भाटिया, श्रीमति रेणू अग्रवाल, श्रीमति रेणू गोयल, श्रीमति नुपुर गोयल, श्रीमति किरण अग्रवाल, श्रीमति रितु नागपाल, श्रीमति मधु जैन आदि सदस्य मौजूद रहे जिन्होंने सहभागिता प्रदान करते हुए शरबत वितरण में अपना योगदान दिया। संस्था के सभी सदस्यों की इस उपस्थिति व सेवा कार्य पर संस्था सचिव नवीन गुप्ता के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments: