---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 2, 2022

पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ वर्मा को पितृ शोक


शिवपुरी-
किरार समाज के वरिष्ठ समाजसेवी वयोवृद्ध श्री जानकी लाल वर्मा उम्र 88 वर्ष का निधन गत दिवस हो गया। इनके भरे पूरे परिवार में पुत्रगण हरिबल्लभ वर्मा एसडीओ लोक निर्माण विभाग, हरज्ञान वर्मा सरपंच देवरीखुर्द, नाती पुष्पेंद्र सिंह सहायक वन संरक्षक विभिन्न पदों पर रह कर देश एवं समाज सेवा कर रहे हैं।

स्व. श्री जानकी लाल वर्मा अपने परिवार और समाज को हमेशा शिक्षा की तरफ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। समाज के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तन, मन, धन से अपना योगदान दिया। इसके लिए समाज उन्हें हमेशा याद रखेगा किरार समाज की तरफ  से वरिष्ठ समाजसेवी के निधन पर सुरेश रांठखेडा राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग, प्रहलाद भारती पूर्व विधायक राज्यमंत्री दर्जा, प्रदुम्न वर्मा जनपद अध्यक्ष, रामजीलाल धाकड़ जिला अध्यक्ष, एडवोकेट लक्ष्मी नारायण धाकड़, एडवोकेट शिवनारायण वर्मा, भरत सिंह धाकड़, गणेश सत्यार्थी, दौलतराम वर्मा शिक्षक, सुरेश हिम्मतगढ़, गजानंद वर्मा ओडीटर, चुखरमल वर्मा शिक्षक, रमेशचन्द्र वर्मा शिक्षक, कल्याण वर्मा बैराड़, पुरुषोत्तम ठेह, शैलेन्द्र धाकड़ शिक्षक, हरपाल ठेह, हरी सिंह आंकुर्सी सहित अनेक समाज बंधुओं ने गहन शोक संवेदना व्यक्त की है। स्वर्गीय श्री जानकी लाल वर्मा की उठावनी ग्राम देवरी खुर्द में दिनांक 04/04/2022 सोमवार को समय प्रात: 9 बजे की जाएगी।

No comments: