---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 10, 2022

जिला उपभोक्ता आयोग की श्रीमती अंजू गुप्ता बनी पुन: सदस्य


शिवपुरी-
शहर के प्रतिष्ठित तायल परिवार की पुत्री व न्यू ब्लॉक में संचालित शांता क्लीनिक के नाम से संचालित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता की सेवाभावी धर्मपत्नि श्रीमती अंजू गुप्ता को पुन: जिला उपभोक्ता आयोग शिवपुरी में सदस्य के रूप में चुना गया है। श्रीमती अंजू गुप्ता का यह द्वितीय कार्यकाल होगा जबकि इसके पूर्व अपने 5 वर्ष के उल्लेखनीय कार्यकाल की मैरिज के अंकों एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा लिए गए इंटरव्यू में अपने आपको साबित करने में वह सफल हुई और पुन: इस पद पर नियुक्त हुई। श्रीमती अंज गुप्ता की इस नियुक्ति पर नगर के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों व मीडियाकर्मियों ने बधाई शुभकामनाऐं प्रेषित की है। बता दें कि श्रीमती अंजू गुप्ता का पूर्व का कार्यकाल भी काफी सराहनीय रहा और यही वजह है कि उनकी अग्रणीय कार्यशैली की बदौलत एक बार फिर से जिला उपभोक्ता आयोग में इस नियुक्ति पर नियुक्त हुई।

No comments: