---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 10, 2022

वैश्य महासम्मेलन का युवा सम्मेलन आज, प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता होंगें शामिल


शिवपुरी-
वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जो कि वैश्य बन्धुओं का संगठन है संगठन में वैश्य युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से युवा जोड़ो अभियान के अंतर्गत जिला वैश्य युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन सोमवार 11 अप्रैल को स्थानीय नक्षत्र मैरिज गार्डन में सायं 7 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में एक बैठक कार्यक्रम स्थल नक्षत्र गार्डन में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, जिलाध्यक्ष हरिओम जैन, युवा इकाई संभाग अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, युवा इकाई जिला अध्यक्ष लवलेश जैन (चीनू), युवा इकाई कार्यकारी अध्यक्ष नितिन गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगें।

युवा जोड़ो अभियान के तहत वैश्य समाज के युवाओं को आगे लाने और संगठित बनाने के लिए वैश्य महासम्मेलन के द्वारा 11 अप्रैल को नक्षत्र गार्डन में आयोजित युवा सम्मेलन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथ्रि पूर्व मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन मप्र उमाशंकर गुप्ता होंगें साथ ही युवा इकाई प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता पिं्रस विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश मंत्री वैश्य महासम्मेलन आशीष अग्रवाल रहेंगें। इस युवा सममेलन कार्यक्रम में वैश्य समाज के युवा इस आयोजन में भाग लेकर युवा शक्ति का प्रदर्शन करेंगें। जिसमें जिले की कोलारस, बदरवास, पोहरी, बैराढ़, नरवर, करैरा, खनियाधाना, पिछोर तहसील से तहसील अध्यक्ष, तहसील प्रभारी, महामंत्री सहित तहसील की युवा इकाई के सदस्यगण कार्यक्रम में शामिल होंगें।

No comments: