शिवपुरी-मध्यप्रदेश एनएसयूआई के आह्वान पर जिला शिवपुरी एनएसयूआई द्वारा संगठन का 52 वां एनएसयूआई स्थापना दिवस का आयोजन स्थानीय वीर सावरपार्क में किया गया। यहां सर्वप्रथम एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा एनएसयूआई की संस्थापक रही स्व.पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शिवपुरी पुनीत शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों को एनएसयूआई स्थापना दिवस के बारे में जानकारी दी गई एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा इसकी स्थापना की गई एवं संगठन के बारे में अन्य समस्त जानकारी सदस्यगणों को दी गई एवं सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा छात्र जीवन से ही देश निर्माण एकता का भाव एवं दूसरों की मदद जैसी विषय बिंदु पर स्थापना दिवस पर शपथ ली गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुनीत शर्मा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला महासचिव अमित राजावत, समीर खान एवं अंकित प्रताप जिला सचिव, फरदीन खान, उदय, संदीप मित्तल, रामरूप रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन पुनीत शर्मा के द्वारा व्यक्त किया गया। अन्य वक्ताओं ने भी एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

No comments:
Post a Comment