---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 10, 2022

वायुयान से सिरसौद पहुंचे रामलला,भक्तों में उत्साह


वायुयान से कस्बे में महिलाओं ने सिर पर रखकर 551कलशों की रैली पर वायुयान से पूरे कस्बे में की पुष्प बर्षा

शिवपुरी/सिरसौद। रामनवमी के शुभ अवसर पर जयपुर से रामलला की मूर्ति वायुयान से सिरसौद लाई गई। रामलला के विशेष विमान सबसे पहले जयपुर से उड़ान भरकर शिवपुरी पहुंचा जहां कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने रामलला की अगुवाई करते हुए उड़ान भरकर सिरसोद कस्बे पहुंचा, जहां कस्बे के भक्तों में उत्साह देखा गया और जोर शोर से तैयारियां रामलला के स्वागत में की गई। 

रामलला के आगमन के दौरान कस्बे में 551कलशों की शोभायात्रा ढोल नगाड़े एवं डीजे के साथ निकाली गई। यह पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा सरपंच पति अतर सिंह लोधी के द्वारा कस्बे में भक्ति में माहौल बनाकर रामलला का मंदिर निर्माण कराया गया और रामनवमी के विशेष अवसर पर राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ विराजमान की गई। वही कस्बे में 551 कलशों की निकाली जा रही शोभायात्रा पर वायुयान से पुष्प वर्षा की गई साथ ही राम भक्तों ने कस्बे में शोभा यात्रा के दौरान भक्तों को स्वल्पाहार, ठंडा पानी, फल मिठाईयां एवं केले वितरित किए। साथ ही इस आयोजन के दौरान सरपंच पति अतर सिंह लोधी द्वारा 4 दिनों से साध्वी ज्योति मानस मंजरी के मुखारविंद उसे रामकथा का आयोजन भी करवाया गया। और इस दौरान लगभग 25 गांव के भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उम?ा।

No comments: