भाजपा जिला पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की कामकाजी बैठक का आयोजन आज एक ग्वालियर वायपास स्थित होटल मातोश्री में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजू बाथम, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक सहित सभी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बैठक में कहा कि पूरे अंतकरण की बात जिले के पदाधिकारियों के साथ होना चाहिए। बाथम ने कहा कि हमारे 23 मंडल है और 20 लाख से अधिक वोटर जिले में है। हमारे जिले के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के हाथों में भाजपा की बागडोर है। इसलिए हर कार्यकर्ता को अपना जिम्मेदारी व अपना दायित्व समझकर कार्य करना है। बाथम ने कहा कि आज भाजपा बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है हम सभी संगठन तंत्र से निकले हुए कार्यकर्ता है। हमारी कार्यपद्धति की विशेषता है कि हम प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक जाकर भाजपा का संगठन मजबूत करें हम हर क्षेत्र, एवं प्रत्येक वर्ग तक प्रदेश एवं केंद्र की योजनाएं पहुंचाएं।
मोर्चों के पदाधिकारी किए नियुक्त
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने जिले के सभी सात मोर्चों के प्रभारी नियुक्त किए हैं जिसमें भाजपा युवा मोर्चा का गगन खटीक को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह किसान मोर्चा का पृथ्वीराज जादौन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रमेंद्र सोनू बिथरे, महिला मोर्चा का मंजुला जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा का रामकली जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अवतारसिंह गुर्जर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का हेमंत ओझा को प्रभारी बनाया गया है।
बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगराम यादव, हेमपाल दांगी, भानू दुबे, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, नबावसिंह कुशवाह, दिलीप मुदगल, ओमप्रकाश जैन ओमी, विपिन खैमरिया, मंजुला जैन, रामकली जाटव, प्रहलाद यादव, राकेश गुप्ता, मंत्री जयप्रकाश सोनी, नरोत्तम रावत, मनीष अग्रवाल, मुकेश चौहान, सरोज धाकड, पूनम राजौरिया, राजकुमारी लोधी, अवतारसिंह गुर्जर, कैलाश कुशवाह, हरिओम रघुवंशी, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, सह कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, सोशल मीडियाप्रभारी जितेंद्र राठौर, सह सोशल मीडिया प्रभारी दीपेश फडनीश मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment