देहात थाना प्रभारी व राजस्व टीम ने मिलकर पॉक्सो एक्ट के आरोपी के दो पाटौरनुमा आवास को किया ध्वस्तशिवपुरी- शिवपुरी जिले के पिछोर, सतनबाड़ा और बैराढ़ के बाद पुलिस थाना देहात क्षेत्रांतर्गत गौशाला में मामा का बुलडोजर चलाया गया। यहां करीब एक वर्ष पूर्व पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी जो कि फरार चल रहा था इसे लेकर प्रशासन के अवैध अतिक्रमण मुहिम के अंतर्गत पॉक्सो एक्ट के द्वारा बनाए गए अवैध अतिक्रमण पर थाना प्रभारी देहात विकास यादव एवं राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में जेसीबी चलाकर दो पाटौरनुमा कमरों को ध्वस्त कर दिया गया। यहां समय रहते मकान में रखे सामान को बाहर किया गया तत्पश्चात इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व राजस्वल अमले सहित स्थानीय लोग भी इस पूरे घटनाक्रम के समय मौजूद रहकर इस कार्यवाही को देखते है। बता दें कि मप्र सरकार के द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के साथ होने वाले दुकाचार जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा हैऔर ऐसे अपराधियेां के अवैध अतिक्रमणक को निशाना बनाया जाकर उस पर मामा के बुलडोजर की तर्ज पर जेसीबी चलाकर उस अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है।
नाबालिग बालिकाओं व महिलाओं पर अत्याचार को लेकर हो रहे अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
महिला अत्याचारों को लेकर मप्र की भाजपा सरकार के द्वारा अब उन अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है जो कहीं ना कहीं दुष्कर्म, छेड़छाड़ व महिलाओं को ना-ना प्रकार से परेशान कर रहे है ऐसे लोगों के को चिह्नित कर उनके अवैध अतिक्रमण को मामा के बुलडोजर अभियान के तहत जेसीबी के द्वारा तहस नहस किया जा रहा है। अभी जिले के पिछोर, करैरा, बैराढ़ सहित अन्य स्थानों पर लगातार कार्यवाहियां जारी है। इसी क्रम में जिले के बैराढ़ व सतनबाड़ा के बाद अब पुलिस थाना देहात क्षेत्र की गौशाला में भी एक वर्ष से फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपी के दो भवनों को निशाना बनाया गया और उसके इस अवैध अतिक्रमण केा मामा के बुलडोजर के द्वारा तोड़ दिया गया है।
इनका कहना है-
थाना देहात क्षेत्र की गौशाला में नाबालिक बालिका के दुष्कर्म आरोपी जो कि बीते एक वर्ष उसे थाने में पंजीबद्ध आरोपी होकर फरार चल रहा है उसके द्वारा गौशाला में अवैध रूप से अतिक्रमण कर दो भवनों का निर्माण कराया गया और इस अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया है साथ ही ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जो पॉक्सो एक्ट के आरोपी है उन पर आगे भी इस तरह की कार्यवाह की जाएगी।
विकास यादव
थाना प्रभारी देहात, शिवपुरी
इधर पाक्सो एक्ट में फरार चन्दर वंशकार को 25 अप्रैल तक न्यायालय में उपस्थितिके निर्देश
सत्र न्यायाधीश पिछोर श्री आरएस भगवती द्वारा जारी उदघोषणा अंतर्गत थाना खनियांधाना के अप.क्र. 94/2021 धारा 376डी, 363, 366ए, 344 भादवि एवं 5/6 पाक्सो एक्ट में फरार अभियुक्त चन्दर उर्फ चन्द्रभान वंशकार न्यायालय पिछोर में 25 अप्रैल तक अपनी उपस्थिति दें। उक्त ग्राम हसर्रा थाना बामौरकलां निवासी चन्दर उर्फ चन्द्रभान पुत्र नारायण वंशकार घटना तिथि से फरार है तथा संबंधित की फरारी की कार्यवाही एएसजे न्यायालय पिछोर से की गई है। जिसमें न्यायालय द्वारा संबंधित को फरार घोषित कर धारा 82 जाफौ. के तहत उद्धघोषणा पत्र जारी किया गया है। जारी उदघोषणा के तहत अभियुक्त चंदर उर्फ चन्द्रभान वंशकार न्यायालय के समक्ष उक्त परिवाद का उत्तर देने के लिए 25 अप्रैल तक हाजिर हो।

No comments:
Post a Comment