---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 3, 2022

हिसाब करने को बोला तो दबंग ने आदिवासी पर बरसाए लात घूंसे


बटाई से फसल का हिस्सा हड़प ले गया दानसिंह, परिवार भूखों मरने की कगार पर

शिवपुरी- आदिवासियों पर दबंगों का कहर शिवपुरी जिले में निर्वाध रूप से जारी है  आज फिर एक दबंग व्यक्ति दान सिंह गुर्जर द्वारा सहरिया आदिवासी की इस बात पर पिटाई कर दी कि उसने अपने हक का अनाज मांगने की हिम्मत कैसे की। दरअसल आदिवासी युवक खेत पर की बटाई का हिस्सा मांगने खेत स्वामी के पास गया था जहाँ उसे हिस्से की फसल की जगह जातिसूचक गालियाँ, लात घूंसों के साथ ट्रेक्टर चढ़ाकर जान से मारने की धमकी मिली। आदिवासी अपनी गुहार लेकर सहरिया क्रांति संयोजक के पास आये जहाँ से उसे सम्बन्धित थाना सुरवाया को मामला दर्ज कराने की सलाह मिली जिसके बाद वह थाना पहुंचा।

आज चटक धुप में रुआंधे होकर मदन आदिवासी व उसकी धर्मपत्नी सुखवती सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन के पास आये और उन्होंने बताया की वह गढ़ी बरोद कोलोनी का अति गरीब सहरिया जनजाति का व्यक्ति है जो खेतिहर मजदूरी करके अपनी गृहस्थी का संचालन  करता है। गत लगभग आधा साल पहले ग्राम डबिया थाना सुरवाया का निवासी दान सिंह गुर्जर जो वर्तमान में गढ़ी बरोद कोलोनी के पास ही रहता है वो उसके पास आया और बोला कि बाढ़ से फसल नष्ट हो गई है तू मेरे खेत पर बटाई के एक बटा चार का हिस्सा से खेती कर ले, यानि जो फसल होगी उसके तीन हिस्से दानसिंह व एक तेरा होगा. उसके कहे अनुसार मदन ने गढ़ी बरोद कोलोनी में स्थित 25 बीघा जमीन में सरसों व गेंहू की फसल बोई खेत पर रखाई बसाई, कटाई, पानी देना, आदि सभी कार्य मदन को करना थे जिन्हें उसने पूरे परिवार सहित सम्पन्न किया जिससे उपज अच्छी निकली। पूरे परिवार ने भूखे प्यासे रहकर फसल उपजाई और अच्छी उपज आते ही दानसिंह के मन में लालच आ गया और उसने खेत से पूरी सरसों व गेंहू की फसल अपने पास रख ली।

 मदन आदिवासी ने बताया कि आज जब दानसिंह गुर्जर  के निवास पर जाकर उससे अपना हिस्सा मांगा तो वह बुरी तरह गालियाँ देते हुए बोला तेरी इतनी ओकात हो गई की तू हिसाब करने घर तक आ गया, बकौल मदन जब उसने गालियां देने से मना किया तो दान सिंह दोड़ कर आया और लात घुसे मारकर भगा दिया व बोला कि जा कौन से मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री के जाना है वहां जाकर रिपोर्ट कर आ, कोई का बाप भी तुझे एक फूटी कोड़ी भी मुझसे नहीं दिलवा पायेगा। पिटाई से  बुरी तरह दहशत में आ गया मदन सीधे शिवपुरी सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन के पास पहुंचा व घटना की जानकारी दी जिस पर उन्होंने आवेदन बनवाकर पुलिस थाना सुरवाया को देने को बोला और कार्यवाही कराने को आश्वश्त किया। 

No comments: