शिवपुरी-भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं व बच्चों में भाजपा के विचारों को लेकर समावेशन करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पमाला एवं दीप प्रज्वलित करके फल बिस्किट एवं मिठाई बांटकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जीवनी के बारे में बच्चों व महिलाओं को बताया भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक, मातृशक्ति के उत्थान के लिए काम करने वाले सामाजिक रूढयि़ों उन्होंने परंपराओं के खिलाफ आवाज उठाते हुए उन्होंने स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह, पुनर्विवाह, जातिगत शोषण, बाल विवाह आदि सामाजिक विषयों पर लोगों को जगाया।
कार्यक्रम में सभी महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रही। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सीमा शिवहरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती उषा भार्गव, जिला महामंत्री श्रीमती नीलम बघेल, जिला मंत्री नीतू बाथम, जिला मंत्री नीलम चंदेल, जिला मंत्री बबीता जाटव, सह कार्यालय मंत्री मुन्नी कुशवाह, जिला मंत्री बबीता राठौर, मीडिया प्रभारी राखी सोशल, मीडिया प्रभारी श्रीमती अनीता सविता, सह प्रचार मंत्री मधु जोशी, लक्ष्मी कुशवाह, भूरी शिवहरे आदि मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment